Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच आज एकबार फिर भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 38 और निफ्टी में 20 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
आज Share Market तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 38.11 अंक की तेजी के साथ 60720.81 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 20.10 अंक की तेजी के साथ 17876.60 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (10 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 38 अंकों की गिरावट के साथ 60,720 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 20 अंक लुढ़कर 17,876 के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update: सातवें आसमान से सोना गिरा धड़ाम, जानें कितना हुआ सस्ता
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (10 February 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 123 अंक लुढ़कर के साथ 60,682 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 17,843 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,397 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 1,346 शेयर तेजी, 857 गिरावट और 194 कंपनियों के शेयर में फ्लैट शुरुआत हुई। जबकि 68 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 37 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर खुले।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी इंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट, बजाज ऑटो, टाइटन कंपनी, आयशर मोटर्स, यूपीएल समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इनफोसिस, टेक महिन्द्रा, विप्रो, कोल इंडिया, एचयूएल, एचडीएफसी, देवी लैब्स समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 19 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
इस पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 82.69 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉंलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (10 February 2023): सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 60,682 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 17,843 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (9 February 2023): सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 60,806 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 21 अंकों की उछाल के साथ 17,893 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (8 February 2023): सेंसेक्स 378 अंकों की तेजी के साथ 60,664 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 150 अंकों की उछाल के साथ 17,872 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (7 February 2023): सेंसेक्स 220 अंकों की गिरावट के साथ 60,286 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 17,718 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (6 February 2023): सेंसेक्स 343 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 90 अंकों की नरमी के साथ 17,764 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines