Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत और अमेरिकी बाजार में तेजी के बीच आज लगातार तीसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (12 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 119 अंकों की तेजी के साथ 59,912 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 57 अंकों की मजबूती के साथ 17,890 के स्तर पर खुला है।
अभी पढ़ें – रेलवे ने रद्द की 240 से अधिक ट्रेनें, कहीं आपकी गाड़ी भी तो शामिल नहीं, इन स्टेप्स से जानें स्थिति
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 2,212 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई, जिसमें से करीब 1,378 शेयर तेजी तो 644 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 190 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 83 शेयर 52 हफ्ते के ऊपर और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एसबीआई समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 79.63 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 79.58 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – वरिष्ठ नागरिकों की आई मौज, ये 5 बैंक FD पर दे रहे हैं 8.25 प्रतिशत तक रिटर्न
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (9 September): सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,793 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 34 की मामूली बढ़त के साथ 17,883 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (8 September): सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59,688 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (7 September): सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31 की मामूली गिरावट के साथ 17,624 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (6 September): सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 59,196 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10 की मामूली गिरावट के साथ 17,655 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (5 September): सेंसेक्स 442 अंकों की तेजी के साथ 59,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक बढ़कर 17,665 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
3 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
15 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
19 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
20 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
21 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines