Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन आज शुक्रवार (12 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कमजोरी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 165 अंकों की गिरावट के साथ 59,167 पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 42 अंक की नरमी के साथ 17,615 पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई में आज शुरुआत में कुल 1,450 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इनमें से करीब 870 शेयर तेजी तो 457 गिरावट के साथ खुला। जबकी 123 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके साथ ही 45 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 73 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 48 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– शेयर बाजार में आज अगर चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा स्टील, पावरग्रिड, एसबीआई, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को जैसे शेयर तेजी देखने को मिल रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, डॉ रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, सन फार्मा में नरमी है।
डॉलर के मुकाबले 28 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
आज डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला है। रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 79.67 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 79.64 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
गुरुवार (11 August): सेंसेक्स 515 अंक गिरकर 59,332 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 124 अंक चढ़कर 17,659 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (10 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 35 अंक की गिरकर 58,817 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,534 प्वाइंट पर बंद हुआ।
सोमवार (8 August): सेंसेक्स 465 अंकों की तेजी के साथ 58,853 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,525 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (5 August): सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 58,288 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 15 की तेजी के साथ 17,397 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
11 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines