Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स गिरावट के साथ 62000 और निफ्टी 18300 के नीचे खुला है।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवें दिन आज शुक्रवार (12 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 142 अंकों की नरमी के साथ 61,761 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 36 अंकों से ज्यादा नरमी के साथ 18,260 के स्तर पर खुला। आज के आईटी, बैंकिंग और ऑटो के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही। वहीं पावरग्रिड, टाटा स्टील और एलएंडटी में गिरावट है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (11 May) को शेयर बाजार नरमी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 36 अंकों की नरमी के साथ 61904 और निफ्टी 18 अंकों की कमजोरी के साथ 18,297 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकार्प, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो दिविस लैब, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिन्डाल्को, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसा कमजोर
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.12 रुपये के स्तर पर है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (11 May 2023) को सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 61904 और निफ्टी 18 अंकों की नरमी के साथ 18297 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (10 May 2023) को सेंसेक्स 178 अंकों की मजबूती के साथ 61940 और निफ्टी 49 अंकों की तेजी के साथ 18300 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (9 May 2023) को सेंसेक्स 3 अंकों की नरमी के साथ 61761 और निफ्टी 1.5 अंकों की तेजी के साथ 18266 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (8 May 2023) को सेंसेक्स 710 अंक की उछाल के साथ 61764 और निफ्टी 195 अंकों की तेजी के साथ 18264 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
संबंधित खबरें
DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
1 hr agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
2 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
5 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
6 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
6 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
22 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
1 day agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines