Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, आज के टॉप गेनर में आयशर मोटर्स तो दिविस लैब पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स गिरावट के साथ 62000 और निफ्टी 18300 के नीचे खुला है।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवें दिन आज शुक्रवार (12 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 142 अंकों की नरमी के साथ 61,761 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 36 अंकों से ज्यादा नरमी के साथ 18,260 के स्तर पर खुला। आज के आईटी, बैंकिंग और ऑटो के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही। वहीं पावरग्रिड, टाटा स्टील और एलएंडटी में गिरावट है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (11 May) को शेयर बाजार नरमी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 36 अंकों की नरमी के साथ 61904 और निफ्टी 18 अंकों की कमजोरी के साथ 18,297 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.12 रुपये के स्तर पर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: