Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले ग्लेबल संकेत के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते से पांचवें दिन आज शुक्रवार (11 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।
सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स में आज 1000 अंक और निफ्टी में 270 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 61400 और निफ्टी 18250 से उपर ट्रेड कर रहा है।
अभी पढ़ें – क्या आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है? अगर हां तो आपको सरकार की ये BIG UPDATE पढ़नी चाहिए
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 827 अंकों की तेजी के साथ 61,441 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 241 अंक चढ़कर 18,269 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 1000 अंक से भी ऊपर की उछल पर कारोबार कर रहा है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 2,195 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 1,753 शेयर तेजी तो 376 शेयर गिरावट के साथ खुली। जबकि 66 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं आज 77 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिन्द्रा, इनफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो आयशर मोटर्स, हीरो मोटो कार्प समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 97 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 97 पैसे की मजबूती के साथ 82.78 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की कमजोरी के साथ 81.81 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यानी गुरुवार (10 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 128 अंक गिरकर 18,028 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 6 शेयरों में तेजी रही।
अभी पढ़ें – Apple ने शेयर बाजार में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 दिन में एम-कैप 190 बिलियन डॉलर बढ़ी
पिछले दिनों बाजार का ये था हाल
- गुरुवार (10 November): सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 128 अंक लुढ़कर 18,028 अंक पर बंद हुआ था।
- बुधवार (9 November): सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 45 अंक लुढ़कर 18,157 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
9 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
13 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
13 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
14 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
19 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
20 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines