Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में गिरावट के बीच आज लगातार दूसरे एकबार फिर भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 724 और निफ्टी में 195 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
आज शुक्रवार (10 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 546 अंकों की गिरावट के साथ 59,259 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 145 अंकों की नरमी के साथ 17,443 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (9 March 2023) को सेंसेक्स करीब 541 अंकों की गिरावट के साथ 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की लुढ़कर के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – Indian Railway New Scheme: भारतीय रेलवे ने ‘अमृत भारत’ योजना लॉन्च की, यात्रियों को होगा ये फायदा
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,989 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,921 शेयर तेजी, 936 गिरावट तो 132 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 67 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 29 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई, निफ्टी टॉप गेनर में टाटा मोटर्स, ब्रिटनिया, बजाज ऑटो समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरकर के साथ 82.03 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 81.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Sovereign Gold: जल्दी करें! सरकारी रेट पर सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (9 March 2023): सेंसेक्स करीब 541 अंक टूटकर 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की नरमी के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार (8 March 2023): सेंसेक्स करीब 123 अंकों की छलांग लगाकर 60,348 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 36 अंकों की तेजी के साथ 17,747 के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार (7 March 2023): होली के कारण बाजार बंद रहा।
- सोमवार (6 March 2023): सेंसेक्स करीब 415 अंकों की छलांग लगाकर 60,224 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 117 अंकों की तेजी के साथ 17,711 के स्तर पर बंद हुआ था।
- शुक्रवार (3 March 2023): सेंसेक्स करीब 900 अंकों की छलांग लगाकर 59,808 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 272 अंकों की तेजी के साथ 17,594 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
4 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
11 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
12 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines