Stock Market Opening: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में गिरावट के बीच आज लगातार दूसरे एकबार फिर भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी गिरावट का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में 724 और निफ्टी में 195 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
आज शुक्रवार (10 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 546 अंकों की गिरावट के साथ 59,259 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 145 अंकों की नरमी के साथ 17,443 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार (9 March 2023) को सेंसेक्स करीब 541 अंकों की गिरावट के साथ 59,906 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 164 अंकों की लुढ़कर के साथ 17,589 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,989 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,921 शेयर तेजी, 936 गिरावट तो 132 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 67 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 29 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज शुक्रवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरकर के साथ 82.03 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 81.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: