Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज लगातार 8वें दिन उछाल जारी है। इस तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्ट और निफ्टी ने आज एकबार फिर नया रिकॉर्ड हाई बनाया है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (1 December) सुबह भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 258 अंकों की उछाल के साथ 63,358 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 114 अंकों की तेजी के साथ 18,872 के स्तर पर खुला। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख कायम है। बाजार को बुधवार को मिली तेजी आज सुबह भी जारी और ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव सेंटिमेंट से निवेशकों को और बढ़ावा मिला जिससे उन्होंने खरीदारी पर खूब जोर दे रहे हैं।
और पढ़िए – New Rules 1st December: बड़ी खबर! कल से इन पांच नियमों में होगा बड़ा बदलाव, तुरंत जान लें नहीं तो…
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 417 या 0.67 फीसदी बढ़कर 63,099 के स्तर पर बंद हुआ था। 140 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 18,758 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। ये सेंसक्स और निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई है।
बाजार का आज का हाल
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में कुल 1,718 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें से करीब 1,123 शेयर तेजी तो 482 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 113 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर है। वहीं 68 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो बजाज ऑटो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 81.07 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 81.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – CLOSING BELL: सेंसेक्स 63 हजार के पार! निफ्टी ने 18750 को छुआ, लगातार छठे सत्र में उच्च प्रदर्शन
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (1 December): सेंसेक्स 417 अंकों की बढ़त के साथ 63,099 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 18,267 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (29 November): सेंसेक्स 177 अंकों की तेजी के साथ 62,681 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 55 अंक उछलकर 18,816 अंक पर बंद हुआ।
सोमवार (28 November): सेंसेक्स 211 अंकों की उछाल के साथ 62,504 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18,562 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (25 November): सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 28 अंकों की उछाल के साथ 18,512 अंक पर बंद हुआ था।
गुरुवार (24 November): सेंसेक्स 762 अंकों की तेजी के साथ 62,272 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 216 अंकों की उछाल के साथ 18,484 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
27 mins agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
4 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
6 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
8 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
9 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines