Share Market Update: गौतम अडानी ने एक बार फिर दुनिया के अरबपतियों की सूची में ऊपर की ओर चढ़ना शुरू कर दिया है। उनकी कंपनियों के शेयरों में तेज वृद्धि के बाद उनकी संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई है। अगर दुनियाभर के अमीरों की सूची पर नजर डाली जाए तो टॉप में अडानी का नाम आएगा, जिन्होंने एक दिन अच्छी खासी कमाई की।
27 नंबर पर पहुंचे अडानी
अडानी जो हाल ही में दुनिया के शीर्ष 35 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए थे, वे वर्तमान में 27वें स्थान पर हैं। उनकी मौजूदा नेटवर्थ तीन दिनों में 31 अरब डॉलर से बढ़कर 39.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। फिलहाल, अडानी समूह के सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा उछाल अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में देखा जा रहा है जो 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
हरे निशान में सभी कंपनियों के शेयर
पिछले कुछ दिनों से हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की वजह से जिन कंपनियों का नुकसान हो रहा था, उनके शेयरों में अब उलटफेर देखा जा रहा है क्योंकि ये सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी ग्रीन, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन और एनडीटीवी के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। अडानी पोर्ट्स, एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स, अदानी टोटल गैस लिमिटेड जैसी अन्य अडानी कंपनियों के शेयर भी हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।
अडानी टोटल गैस के शेयरों में तेजी
अडानी टोटल गैस के शेयर जो पिछले 24 में से 23 सत्रों में अपने निचले सर्किट में बंद थे, अंत में हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं। अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट के बाद यह सबसे मुश्किल हिट कंपनी थी। दो दिन पहले तक 24 सत्रों में इसमें 82.5 फीसदी की गिरावट आई थी। कई सत्रों तक अपने लोअर सर्किट में बंद रहने के बाद आज यह हरे निशान में कारोबार कर रहा है। इसमें तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।
और पढ़िए – Multibagger Stocks: रॉकेट की तरह उड़ा ये स्टॉक! एक महीने में 131% की बढ़ोतरी
रोडशो से लौटी तेजी?
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के कारण अडानी समूह को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, रिपोर्ट में जो उनपर दावे किए गए थे, उनको सिरे से खारिज करते हुए गौतम अडानी ने अपनी तमाम बातें रखी, लेकिन स्टॉक्स का बुरा हाल चालू रहा। हालांकि, अब कुछ सुधार होता दिख रहा है। इसके पीछे अडानी कंपनी ने भारी मेहनत भी की है। बता दें कि कंपनी ने सिंगापुर और हांगकांग में रोडशो का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक अडानी समूह के अधिकारियों से निवेशकों से सामने अपनी स्थिति , अपने कर्ज, अपने कैश फ्लो की डिटेल साझा की। कंपनी के इस पहल का असर शेयरों पर दिखने लगा। बीचे तीन दिनों सें अडानी के शेयरों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
43 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
1 hr agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines