Stock Market Surges After Lok Sabha Election Result 2024 : शेयर मार्केट को पिछले दो दिनों से पंख लग गए हैं। गुरुवार को शेयर मार्केट हरे निशान पर बंद हुई। लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन मार्केट करीब 12 फीसदी गिर गई थी। इससे निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था। लेकिन अगले ही दिन यानी बुधवार को मार्केट ने रिकवर करना शुरू कर दिया। गुरुवार को मार्केट की बढ़त से निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। केंद्र में फिर से मोदी सरकार के आने के मजबूत संकेत को देखते हुए शेयर मार्केट में यह बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इतनी हुई बढ़त
रिजल्ट वाले दिन शेयर मार्केट में गिरावट के बाद शेयर मार्केट फिर से 75 हजार पार कर गया। गुरुवार को सेंसेक्स में 0.93 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। सेंसेक्स 692.27 अंक बढ़त के साथ 75,074.51 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी निवेशकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। निफ्टी में 0.89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को निफ्टी 201 अंक बढ़कर 22,821.40 अंक पर बंद हुआ। 4 जून को निफ्टी करीब 21,300 पर आ गया था।
गुरुवार को भी शेयर मार्केट में उछाल आया।
दो दिन में निवेशकों को 21 लाख करोड़ रुपये का फायदा
मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। उस दिन सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों करीब 6-6 फीसदी गिर गए थे। इससे निवेशकों को करीब 31 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बाद बुधवार और आज गुरुवार को मार्केट में लगभग रिकवर कर लिया है। इन दो दिनों शेयर मार्केट करीब 3000 अंक चढ़ चुका है और निवेशकों को 21 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो चुका है। 4 जून को मार्केट बंद होने के बाद BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 394 लाख करोड़ रुपए था। जो अब 415 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
इन शेयरों को हुआ फायदा
गुरुवार को सबसे ज्यादा फायदा HCL टेक्नोलॉजी के शेयरों में देखने को मिला। इस कंपनी के शेयर 4 फीसदी चढ़ गए और 1397.50 रुपये पर बंद हुए। इसके बाद टेक महिंद्रा के शेयरों में भी काफी बढ़ोतरी देखी गई। इस कंपनी के शेयर करीब 4 फीसदी चढ़े। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर ने भी निवेशकों को मुस्कुराने का मौका दिया। इसमें 3.79 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 1442.85 रुपये पर बंद हुए। श्रीराम फाइनेंस के शेयर भी 3.66 फीसदी चढ़कर 2,474.80 रुपये पर बंद हुए।
यह भी पढ़ें : इन सेक्टर में निवेशकों की होगी चांदी ही चांदी! पीएम मोदी ने भी दिलाया विश्वास, कहा- तीसरे कार्यकाल में तैयार रहें
इन्हें हुए नुकसान
शेयर मार्केट में इस बढ़ोतरी के बावजूद भी कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा गिरावट हिंडल्को के शेयर में देखने को मिली। एक दिन पहले इसके शेयर में 7.12 फीसदी की बढ़त देखी गई थी। वहीं दूसरे नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर रहे। इस कंपनी के शेयर में 2.20 फीसदी की गिरावट आई। नेस्ले के शेयर में भी करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी गई। हिंदुस्तान यूनिवलीवर के शेयरों में भी गुरुवार को गिरावट देखी गई। यह शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट आई।
यह भी पढ़ें : एप्पल को पीछे छोड़ यह बनी दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी, 250 लाख करोड़ रुपये हुई वैल्यू, रिलायंस से 13 गुना ज्यादा
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
9 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
11 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines