Share Market Tips: भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है, ऐसे में लोग चाहते हैं कि कमाई का जरिया ऐसा बनाया जाए जहां से अच्छा खासा रिटर्न कमाया जा सके। पिछले 1 साल के आंकड़ों की बात करें तो रिटर्न पाने के लिए लोग शेयर मार्केट में खूब आए हैं, अच्छा खासा पैसा भी कमाया है, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में उस कमाए हुए पैसे को गवां भी चुके हैं। इसलिए सोच समझकर ही और सही टाइम पर शेयर मार्केट में एंट्री करनी चाहिए। अभी की बात करें तो बाजार तीन दिन नीचे और 2 दिन ऊपर रह रहा है, इसलिए जानकारी होना जरूरी है। आपको बताते हैं इस उतार-चढ़ाव के संकेत क्या हैं? और क्या आपके लिए ये समय फ्रेश एंट्री के लिए ठीक है?
कंपनियों के आ रहे हैं Q2 के रिजल्ट
इस समय भारत में ज्यादातर कंपनियों के क्वार्टर 2 के रिजल्ट आ रहे हैं। जिसका सीधा इंपैक्ट शेयर बाजार पर पड़ रहा है। आने वाले 10 से 15 दिनों तक कंपनियां अपने क्वार्टर 2 के रिजल्ट घोषित करती रहेंगी, ऐसे में अगर आप फ्रेश खरीदारी करना चाहते हैं तो अभी रुकिए। मार्केट को स्टेबल होने दें। उसके बाद देखें कि किस सेक्टर में आपके लिए अच्छी ग्रोथ बन सकती है।
फेस्टिव सीजन को निकल जाने दें
फेस्टिव सीजन में और खास तौर पर दिवाली के समय देखा जाता है कि शेयर मार्केट एकदम से जंप करता है और जैसे ही दिवाली निकलती है मार्केट डाउन हो जाता है। तो कोशिश करिए हाई लेवल को छोड़कर निचले नंबर पर खरीदारी करें, जिससे अगर मार्केट गिरता भी है तो ज्यादा नुकसान आपको ना हो। अगर हाई लेवल पर कोई शेयर आप लेते हैं अगले दिन धराशाही होने से आपको नुकसान अच्छा खासा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Alert, देश का बड़ा बैंक बढ़ा सकता है ब्याज दरें, लोन लेना हो जाएगा महंगा
पेनी स्टॉक्स से रहें दूर
तीसरी सलाह फ्रेश खरीदारी पेनी स्टॉक्स पर कभी ना करें। पेनी स्टॉक्स का चांस 50-50 रहता है। अपने शेयर मार्केट की शुरुआत एक भरोसेमंद कंपनी और एक मजबूत शेयर के साथ करें, जिससे आप शेयर मार्केट की पिच पर लंबा खेल सकते हैं। इसलिए T20 की जगह टेस्ट क्रिकेट खेलें, इससे आपको ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट होने के चांस हैं। ₹5, ₹15 या फिर ₹50 के शेयर के मायाजाल में न फंसे।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
6 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
7 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
13 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
13 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
16 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
16 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines