Share Market Tips: मोर रिस्क, मोर प्रॉफिट…ये एक सिर्फ कहावत ही नहीं बल्कि दुनिया का सच है। कमाई करने और बचत के विकल्प तो बहुत हैं, पर हम किस विकल्प को चुनते हैं, ये बात सबसे बड़ा रोल अदा करती है। शेयर मार्केट भी वही जगह हैं, जहां अगर जानकारी अच्छी है तो कम समय में अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन परेशानी वही है कि लोग बिना जानकारी के शेयर मार्केट में आ जाते हैं, और फायदे की जगह नुकसान बना कर चलते बनते हैं। तो इसलिए एक ऐसी चाल के बारे में आपको बताते हैं, जो शेयर मार्केट में आपको पैसा ही पैसा कमा कर देगी।
गिरे बाजार कर दें खरीदारी शुरू
ये एक ऐसी ट्रिक है जिसे बहुत निवेशक मिस कर देते हैं। कभी भी भावुक होकर ना सोचें। अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही मार्केट नीचे आता है तो निवेशकर घबराहट में बिकबाली शुरू कर देते हैं। जोकि बेदह ही सेफ स्टेप है। एक बात हमेशा ध्यान रखिए, मार्केट आज नीचे आ रहा है, अगर आपकी कंपनी मजबूत है तो कुछ दिनों बाद फिर से ऊपरी लेवल को ब्रेक कर सकती है। ऐसे में अगर शेयर आपके पास होंगे तो मुनाफा ही मुनाफा बनेगा। हालांकि जिस कंपनी में आपने पैसा लगया है वो कागजी तौर पर मजबूत होनी चाहिए।
कंपनी का कैसे करें चुनाव
सवाल ये आता है कि किस कंपनी में शेयर लगाएं, इसका चुनाव कैसे करें? कोशिश करें कि लंबा खेलें। पिच पर जो बल्लेबाज लंबा खेलता है। वही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगता है। इसलिए लॉन्ग टर्म के लिए जाएं। साथ में कंपनी के पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड चेक करें। चार्ट अगर मूविंग कंडीशन में है यानी ऊपर जा रहा है तो दांव खेला जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही खबरों के जरिए आने वाले प्लान पर भी फोकस करें।
मार्केट की पिच पर करें लंबी बल्लेबाजी
मान लीजिए अभी की बात करें तो आने वाला समय EV गाड़ियों का है। यानी कह सकते हैं कि आने वाले 1 से 1.5 साल में ऑटो सेक्टर के EV सेगमेंट में बड़ा बूम देखने को मिल सकता है। इसलिए अभी से EV से रिलेटेड खबरों से जुड़ जाएं। कौन सी कंपनी आने वाल समय में नए प्लान पर काम कर रही है। यकीन मानिए इस ट्रिक से लंबे समय तक शेयर मार्केट की पिच पर बल्लेबाजी कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
43 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines