Sensex Record: पिछले 2 दिन से शेयर मार्केट कमाल का रिटर्न दे रहा है। निवेशक पिछले हफ्ते गिरते शेयर बाजार से परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन इस वीक में सारी कसर बाजार ने दूर कर दी है। पहले आज की बात करते हैं, फिर इसके बाद दोनों दिनों का जादू बताएंगे। आज मार्केट 489 की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 64,080 के आंकडे पर पहुंच गया है। यानी आज ही आज में निवेशकों ने 4 से 4.5 लाख करोड़ कमा लिए हैं। वहीं बात कल की करें तो मार्केट 273 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसमें निवेशकों ने 2 से 2. (Alprazolam) 5 लाख करोड़ रुपए बना लिए थे।
Q2 के रिजल्ट का सीधा असर बाजार पर
आंकड़ों से साफ है कि कमाल का खेल शेयर मार्केट दिखा रहा है। निवेशक उम्मीद कर रहे थे कि बाजार जल्द ही खरीदारी के माहौल में आए, और वो हुआ भी। लगभग सभी सेक्टर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात देखी जा रही है कि इस समय भारत में कंपनियों के Q2 के रिजल्ट आ रहे हैं। मार्केट में वहीं कंपनी गिर रही है जिसके रिजल्ट निगेटिव हैं।
यह भी पढ़ें – अंबानी और टाटा की होगी टक्कर! कौन किस पर पड़ेगा भारी
IT के साथ फार्मा शेयर पर सभी की नजर
इसलिए कहा जा सकता है कि आने वाला समय IT सेक्टर के साथ फार्मा के लिए अहम है। अगले हफ्ते इन दो सेक्टर में ज्यादा रिजल्ट आने वाले हैं। इसलिए निवेशक की नजर इन पर जरूर रहेगी। हालांकि देखने वाली बात ये भी है कि अमेरिका में ब्याज दरों पर कोई भी बदलाव नहीं किया है तो सेंसेक्स आने वाले समय में कैसे रिएक्ट करता है।
फ्रेश खरीदारी के साथ होल्ड की बनाए प्लानिंग
कल बाजार का हफ्ते का आखिरी दिन है। ऐसे में देखा गया है कि निवेशक बिकवाली पर जोर देते हैं। इसलिए एक्सपर्ट कह रहे हैं कि आखिरी दिन भी खरीदारी के साथ होल्ड की पॉजिशन बनाएं रखें। सोमवार को इसका फायदा देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
12 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
13 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
15 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
16 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
18 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
19 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
19 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines