Share Market On Record High : शेयर मार्केट में मंगलवार को सब मंगल ही मंगल रहा। मार्केट ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और नया रिकॉर्ड बना दिया। सेंसेक्स जहां 78 हजार पार चला गया तो वहीं निफ्टी ने भी ऊंची छलांग लगा दी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा की बढ़त हुई। वहीं निफ्टी भी 23,700 अंकों के पार चला गया। आज बैंकों के शेयरों में तेजी देखी गई। कई बैंकों के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी रही। वहीं नेस्ले और मारुति के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
ऑल टाइम हाई पहुंचा सेंसेक्स
मंगलवार को सेंसेक्स 78 हजार पार चला गया और इसने अपना ऑल टाइम हाई बनाया। इसमें 712.45 अंकों की बढ़ोतरी हुई और यह 78,053.52 अंक पर बंद हुआ। यह इसका अब तक का सबसे हाई है। मार्केट बंद होने से पहले यह कुछ समय के लिए 78,138 अंक के पार चला गया था। इससे पहले मंगलवार सुबह सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।
शेयर मार्केट में तेजी लगातार बढ़ रही है।
निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड
निफ्टी ने भी मंगलवार को ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना डाला। इसमें 180 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी हुई। यह 23,721.30 अंकों पर बंद हुआ। मार्केट बंद होने से कुछ देर पहले 23,746 को पार कर गया था। मंगलवार को इसकी शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।
इन शेयरों में देखने को मिली तेजी
निफ्टी में मंगलवार को फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े शेयरों में तेजी देखी गई। सबसे ज्यादा तेजी श्रीराम फाइनेंस के शेयर में आई। यह शेयर 3.73 फीसदी उछल गया। वहीं दूसरे नंबर पर 3.53 फीसदी की बढ़त के साथ एक्सिस बैंक के शेयर रहे। तीसरे नंबर पर 2.38 फीसदी बढ़त के साथ ICICI बैंक और चौथे स्थान पर 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ HDFC बैंक के शेयर रहे।
इनमें आई गिरावट
निफ्टी पर मौजूद भारत पेट्रोलियम के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इस कंपनी के शेयर 2.93 फीसदी गिर गए। दूसरे नंबर पर आयशर मोटर्स के शेयर रहे। इसमें 1.97 फीसदी की गिरावट आई। वहीं तीसरे नंबर पर पावर ग्रिड के शेयर रहे। यह शेयर 1.67 फीसदी लुढ़क गए।
यह भी पढ़ें : Multibagger Penny Stock : 3 रुपये से कम कीमत का यह शेयर बना रॉकेट, एक महीने में कर दिया मालामाल
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
6 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
8 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
8 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
9 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines