Sensex LIVE: हफ्ते का आगाज सुस्त, शेयर मार्केट 150 अंक की गिरावट के साथ खुला

Sensex हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ खुला है। 150 अंक की गिरावट देखी गई है। एक बार फिर से बिकवाली खरीदारी पर भारी पड़ रही है।

Stock Market Live Updates, share market today, Stock Market today, Sensex Today, Share Market News,

Photo Credit: Google

Sensex LIVE: हफ्ते का आगाज सुस्त, शेयर मार्केट 150 अंक की गिरावट के साथ खुला है। उम्मीद की जा रही थी कि मार्केट में खरीदारी पर जोर रहेगा पर एक बार फिर से बिकवाली भारी पड़ी है। BSE सेंसेक्स 150 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 63,600 पर खुला है। निफ्टी भी 19,000 से नीचे ट्रेड कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर में जमकर बिकवाली नजर आ रही है। जिसका प्रेशर पूरे मार्केट पर बन रहा है। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो 160 अंक नीचे 42,619 पर मौजूद है।

फिर से छा गई मायूसी

हालांकि मेटल और सरकारी बैंकिंग बाजार को सर्पोट बना रहे हैं। खरीदारी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स ने वापसी की थी, तब बाजार 634 अंक नीचे 63,782 पर बंद हुआ था। लेकिन एक बार फिर से वैश्विक माहौल का असर बाजार पर छा गया है। हरे निशान की बात करें तो Zomato, IOCL, Lupin अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब आज की क्या रखें प्लानिंग

आज के लिए प्लानिंग होल्ड पर रख सकते हैं। पहला दिन है तो हो सकता है आने वाले दिनों में बाजार अपने आप करेक्शन करे। इसलिए बड़े निवेश में पॉजिशन बनाएं। साथ में सरकारी बैंकों में फ्रेश खरीदारी की जा सकती है। हलांकि अभी IT सेक्टर से दूर ही रहें। अगर शेयर ले रखें हैं तो होल्ड, फ्रेश खरीदारी की सलाह नहीं है। वहीं रिलायंस के नतीजे अच्छे रहे हैं तो इसमें फ्रेश खरीदारी की तरफ देखा जा सकता है। पर ध्यान रहे, अभी जो भी मूव लें वो लंबे समय के लिए बनाए रखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ