Share Market Live: बाजार की सुस्त शुरुआत, 350 अंक की गिरावट, अब ये अपनाएं प्लानिंग
Share Market Live: शेयर मार्केट की सुस्त शुरुआत के बीच में ये प्लानिंग पूरे दिन आपके काम आ सकती है। IT सेक्टर पर रखें नजर।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Share Market Live: आज एक बार फिर से बाजार की सुस्त शुरुआत हुई है। 300 अंक की गिरावट बाजार में देखी गई है। यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ बाजार खुला है। यानी बाजार (Share Market) में आज पहले ही घंटे से मुनाफा बाजारी देखी गई है। हालांकि HCL Tech-Infosys के शेयरों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। HCL Tech का शेयर 2.5 फीसदी के साथ ग्रो कर रहा है। कल HCL Tech कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था।
सेंसेक्स के साथ निफ्टी भी लाल अंक के साथ शुरु हुआ है। 70 अंक नीचे 19,720 पर खुला है। बैंक निफ्टी तो 260 अंक नीचे गिर गया। तो ये हमने आपको आंकड़ों के जरिए बता दिया कि दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है।
यह भी पढ़ें – Forbes List 2023: अंबानी, अडानी को टक्कर देने आ गए ये 3 नए बिजनेसमैन, 330 बिलियन डॉलर लगे दांव पर
अब बात आती है कि आज के दिन में आप क्या प्लानिंग रख सकते हैं। IT सेक्टर में आज अपना पूरा दम दिखा सकते हैं। HCL Tech-Infosys से उम्मीद है कि पूरे दिन हरे निशान पर ट्रेड कर सकते हैं। इससे पहले TCS के शेयर से जो उम्मीद थी, वो इस पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि शेयर ने मजबूती दिखाई थी, इसलिए आज ज्यादा से ज्यादा IT सेक्टर पर ध्यान रख सकते हैं।
ऐसा नहीं है कि मार्केट (Share Market) दिन में मजबूती नहीं दिखाएगा, कंसोलिडेट होगा और दिन के आखिर में कुछ हद तक बढ़त देखने को मिल सकती है। इसलिए अपनी पॉजिशन को बनाए रखें, बिकवाली पर अभी ध्यान नहीं रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें, जैसे ही मार्केट वापसी करेगाा, तो उसका लाभ मिलना तय है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: