Share Market LIVE: आज ही 3 लाख करोड़ रुपए स्वाहा, बाजार 950 अंको की गिरावट के साथ हुआ बंद

Share Market LIVE: आज सेंसेक्स से सभी निवेशकों को उम्मीद थी, पर फिर से मायूसी ही हाथ लगी है। 3 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

share market today, Stock Market today, Sensex Today,Share Market News, Market Live,

Photo Credit: Google

Share Market LIVE: हफ्ते के चौथे दिन भी शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर जारी रहा। 950 अंको की गिरावट के साथ मार्केट 63,105 अंक पर बंद हुआ। यानी जहां कल 64,000 पर मार्केट ट्रेड कर रहा थ, वो आज 63,000 के निचले स्तर पर आ गया है। 2300 से ज्यादा स्टॉक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज की बात करें तो करीब 3 लाख करोड़ रुपए निवेशकों के डूब गए हैं। बड़े-बड़े शेयर आज धराशाई होते हुए दिखाई दिए हैं। गिरावट में मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर का हिस्सा ज्यादा है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है आज का हाल

आज सेंसेक्स 901 अंक गिरकर 63,148 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 265 अंक गिरकर 18,857 पर बंद रहा। निफ्टी बैंक की हालत कुछ अलग नहीं है। निफ्टी बैंक 552 अंक गिरकर 42,280 पर बंद हुआ। आज एक बार फिर से रुपया कमजोर हुआ है। रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 83.23/$ पर बंद हुआ।

विज्ञापन

इस वजह से गिर रहा है भारतीय बाजार

भारतीय बाजार लगातार 6 दिन से गिर रहा है। करीब 23 लाख करोड़ रुपए निवेशकों को डूब चुके हैं। वजहों की बात करें तो हमास-इजरायल में तनाव जारी है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी दिख रही है, 5  फीसदी के करीब ग्रोथ देखी गई है। इसके अलावा रुपया आज फिर कमजोर रहा। डॉलर मजबूती के साथ 106.5 के पार जा पहुंचा है।

विज्ञापन

ये हैं टॉप लूजर और गेनर

टॉप लूजर की बात करें तो इसमें M&M 4 फीसदी, Bajaj Finance 3.5 फीसदी, एशियन पेंट्स 3.5 फीसदी, UPL Ltd 3.32 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं गेनर में लिस्ट बहुत छोटी है। एक्सिस बैंक 1.75 फीसदी, और ITC में 0.13 फीसदी की ग्रोथ हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ