Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
IPO Updates : कल यानी मंगलवार को ixigo का IPO शेयर मार्केट में लिस्ट होगा। ixigo ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां से फ्लाइट, ट्रेन, बस आदि की टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही इस प्लेटफॉर्म से होटल की भी बुकिंग की जा सकती है। ixigo के IPO को निवेशकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह करीब 98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस IPO को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण माना जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग अच्छी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर इस महीने मेन बोर्ड के 3 IPO आने वाले हैं। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इन IPO को बुक कर सकते हैं। इसके लिए पैसे तैयार रखें।
इस महीने मेन बोर्ड की 3 कंपनियों के IPO आएंगे। ये इस प्रकार हैं:
यह कंपनी ऑइल और गैस सेक्टर में पाइप से जुड़ा बिजनेस करती है। यह कंपनी 418 करोड़ रुपये का इश्यू लाएगी। इस कंपनी के एक शेयर का प्राइज बैंड 193 रुपये से 203 रुपये है। एक लॉट में 73 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 14,819 रुपये है। निवेशक को अधिकतम 13 लॉट खरीदने की अनुमति होगी। इसके IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 19 जून
IPO बंद होगा : 21 जून
अलॉटमेंट : 24 जून
रिफंड : 25 जून
डीमैट में क्रेडिट : 25 जून
लिस्टिंग : 26 जून

Upcoming IPO
यह नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। यह छोटे कारोबारियों को व्हीकल और बिजनेस के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराती है। यहां बड़ा कारोबार ग्रामीण और कस्बों में फैला हुआ है। यह कंपनी 132 करोड़ रुपये का इश्यू लाएगी। इसमें 1.1 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा। इस कंपनी के एक शेयर का प्राइज बैंड 114 रुपये से 120 रुपये है। एक लॉट में 125 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 15 हजार रुपये है। निवेशक को अधिकतम 13 लॉट खरीदने की अनुमति होगी। इसके IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 19 जून
IPO बंद होगा : 21 जून
अलॉटमेंट : 24 जून
रिफंड : 25 जून
डीमैट में क्रेडिट : 25 जून
लिस्टिंग : 26 जून
यह कंपनी सुपर प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी फर्नीचर बनाती है और उन्हें बेचती है। यह कंपनी 537 करोड़ रुपये का इश्यू लाएगी। इस कंपनी के एक शेयर का प्राइज बैंड 351 रुपये से 369 रुपये है। एक लॉट में 40 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 14,760 हजार रुपये है। निवेशक को अधिकतम 13 लॉट खरीदने की अनुमति होगी। इसके IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 21 जून
IPO बंद होगा : 25 जून
अलॉटमेंट : 26 जून
रिफंड : 27 जून
डीमैट में क्रेडिट : 27 जून
लिस्टिंग : 28 जून
यह भी पढ़ें : सरकार के एक फैसले से रॉकेट बने डिफेंस इंडस्ट्री के शेयर, निवेश का है प्लान तो मौका न गंवाए
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।