---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

शेयर मार्केट धड़ाम; सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक गिरा, क्या विदेशी निवेशकों का हो रहा मोह भंग?

Share Market Updates 29 May 2024 : शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 600 अंक से ज्यादा गिर गया तो वहीं निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा गिर गया। इस हफ्ते यह लगातार गिर रहा है। इस गिरावट का मुख्य कारण एक्सपर्ट विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली को बता रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Share Market Updates 29 May 2024 : शेयर मार्केट में पिछले दो दिनों से गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को शेयर मार्केट में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 667.55 अंक गिरकर 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 184.20 अंकों की गिरावट आई और यह 22,703.95 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 23 मई को सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था। उसके बाद से यह लगातार नीचे गिर रहा है। माना जा रहा है कि यह गिरावट विदेशी निवेशकों द्वारा बाजार से रकम निकालने के कारण आई है। इससे पहले शेयर मार्केट में मंगलवार को भी गिरावट आई थी। मंगलवार को सेंसेक्स 220 अंक और निफ्टी 44 अंक टूटा था। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 75,170 अंक पर और निफ्टी 22,888 पर बंद हुआ था।

बढ़त के बाद गिर गया मार्केट

बुधवार को सेंसेक्स में सुबह के समय कुछ देर के लिए बढ़त देखी गई। इसके बाद से इसमें पूरे दिन गिरावट रही। कारोबार खत्म होते-होते यह 667.55 अंक गिर गया और 74,502.90 पर बंद हुआ। दिन में इसमें 0.89 फीसदी की गिरावट आई। वहीं निफ्टी में भी ऐसा ही देखने को मिला। दिन की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई। हालांकि यह बहुत कम समय के लिए रही। इसके बाद इसमें मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। यह भी ज्यादा देर नहीं रही और फिर इसमें लगातार गिरावट आती रही। दिन में इसमें 0.80 फीसदी की गिरावट आई।

---खबर नीचे जारी है---
Share Market

शेयर मार्केट में गिरावट।

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स में लिस्ट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट टेक महिंद्रा के शेयरों में रही। इसमें 2.26 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं दूसरे नंबर पर बजाज फिन्सर्व के शेयर रहे। इनमें 1.89 फीसदी की गिरावट आई। बात अगर निफ्टी की करें तो यहां HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। ये 2.87 फीसदी गिर गए। दूसरे नंबर पर SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयर रहे। इनमें 2.62 फीसदी की गिरावट आई।

---खबर नीचे जारी है---

ये शेयर चढ़ गए

शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद कई शेयरों में मजबूती देखी गई। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के शेयर में 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। दूसरे नंबर पर सन फार्मा के शेयर रहे। इनमें 0.92 फीसदी की बढ़त हुई। निफ्टी में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में दम दिखाया। इस कंपनी के शेयर में 3.52 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं पावर ग्रिड का शेयर 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

यह भी पढ़ें : क्या सस्ता सोना खरीदने के दिन आ गए? एक्सपर्ट ने बताया- कब बढ़ेगी गोल्ड की कीमत

---खबर नीचे जारी है---

यह रहा मार्केट गिरने का कारण

शेयर मार्केट में आई गिरावट के कई कारण रहे। एक्सपर्ट के मुताबिक विदेशी निवेशक शेयर मार्केट से अपनी रकम निकाल रहे हैं। विदेशी संस्‍थागत निवेशकों (FIIs) ने एशियाई बाजारों में सबसे ज्‍यादा पैसे भारत से निकाले हैं। यही कारण है कि इसका असर घरेलू निवेशकों में भी देखने को मिला और बिकवाली शुरू हो गई। FII ने सिर्फ मई महीने में ही भारतीय बाजार से 2.89 अरब डॉलर (करीब 24 हजार करोड़ रुपये) निकाल लिए हैं। इससे पहले इतनी बड़ी रकम इस साल की शुरुआत में निकाली गई थी। वहीं कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में चुनावी नतीजे की वजह से उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में फ्रॉड से बचने को अपनाएं 5 टिप्स, मुनाफे के नाम पर रहता है ट्रैप होने का डर

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 29, 2024 04:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola