Share Market Planning: शेयर बाजार का दिन आज एक बार फिर से निराशाजनक रहा। 522 अंक की गिरावट के साथ मार्केट 64,049 पर बंद हुआ। निवेशक उम्मीद लगा कर बैठे थे कि आज बाजार में तेजी देखी जाएगी, लेकिन दिन के आखिर में आते-आते निवेशक मुनाफाखोरी में दिलचस्पी दिखाने लगे। कल गुरुवार है यानी हफ्ते का चौथा दिन, अगर कल भी मार्केट डाउन रहता है तो फिर इस हफ्ते हरा निशान दिखना बेहद मुश्किल हो सकता है।

कल ये शेयर रह सकते हैं डाउन

कल के शेयर की बात करें तो पीएनबी के साथ टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ एक्सिस बैंक में गिरावट देखी जा सकती है। आज भी इन शेयरों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। सभी 1 से 2 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि एक्सपर्ट अभी होल्डिंग की सलाह दे रहे हैं। एक हफ्ते और आप इंतजार कर सकते हैं।

कल ये शेयर दिखा सकते हैं दम

वहीं कल खरीदारी वाली शेयरो की बात करें पेटीएम के साथ टीसीएस, ओएनजीसी में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन बड़े स्लॉट के बदले छोटे साइज में ही खरीदारी करें। जैसे ही मार्केट ऊपर जाता है फिर अपनी प्लानिंग को बदल सकते हैं।

आखिर क्यों गिर रहा है बाजार

बाजार आखिर क्यों गिर रहा है? इसके पीछे की वजह इजराइल और हमास के युद्ध को बताया जा रहा है। युद्ध लंबा जा रहा है, इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में डिमांड कम देखी जा रही है। अमेरिका और यूरोप के देशों में मंदी की आहट भी आ गई है। इसके मध्य नजर भारतीय बाजार पर प्रेशर बन रहा है और लोग बिकवाली की तरफ रुख कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ