Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत और अमेरिकी बाजार में गिरावट के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट (Bullish) के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (14 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market down) में गिरावट का रूख है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – Money News: मात्र 50 रुपये का निवेश कर पाएं 35 लाख रुपये तक का रिटर्न, देखें- डिटेल्स
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 1153 अंकों की गिरावट (Share market down) के साथ 59,417 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 208 अंकों से ज्यादा की कमजोरी के साथ 17,861 के स्तर पर खुला है।
दरअसल अमेरिका में अगस्त में महंगाई दर अनुमान से ज्यादा आने से अमेरिकी बाजार में हाहाकार मचा है। मंगलवार को यहां डाओ जोंस 1276 अंक गिरकर 31,105 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक 633 अंक लुढ़ककर 11,634 के स्तर पर पहुंच गया। इसका असर एशियाई बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
अभी पढ़ें – PM Kisan: योजना का फायदा उठाने को किया है आवेदन तो जल्दी से इस ‘नंबर’ पर फोन कर चेक करें अपना स्टेटस
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 2,009 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। जिसमें से करीब 473 शेयर तेजी तो 1,452 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 84 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर हैं। वहीं आज 56 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 2 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले, एसबीआई, पावरग्रिड, आईटीसी, इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, हिंडाल्को, एलएंडटी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 40 पैसे कमजोर के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 40 पैसे की बड़ी कमजोरी के साथ 79.55 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की मजबूती के साथ 79.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
मंगलवार (13 September):
सेंसेक्स 455 अंकों की तेजी के साथ 60,571 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 133 की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार बंद हुआ था।
सोमवार (12 September):
सेंसेक्स 321 अंकों की तेजी के साथ 60,115 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,936 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (9 September):
सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,793 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 34 की मामूली बढ़त के साथ 17,883 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (8 September):
सेंसेक्स 659 अंकों की तेजी के साथ 59,688 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (7 September):
सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 59,028 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31 की मामूली गिरावट के साथ 17,624 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
बिजनेस की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
8 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
3 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines