अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करते हैं या बाजार की हलचल पर नजर रखते हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी भारी साबित हो रहा है. गुरुवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला और दोपहर 1 बजे के करीब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
सेंसेक्स 920 अंक टूटकर 71,559 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी 313 अंक गिरकर 22,307 के पास पहुंच गया. इतना ही नहीं, भारतीय शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है, जो पिछले 25 सालों में पहली बार हुआ है.
आज के बाजार का हाल
ऑटो इंडेक्स में 3% की बड़ी गिरावट आई. सितंबर बिक्री के कमजोर आंकड़ों के कारण Bajaj Auto 6% और Mahindra & Mahindra (M&M) 2.4% तक टूट गए. आईटी (IT) सेक्टर के शेयरों में करीब 0.9% की तेजी देखी गई. अमेरिका में महंगाई दर उम्मीद से कम रहने से आईटी स्टॉक्स को थोड़ा सहारा मिला. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर करीब 3% चढ़ा, जब बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया सीईओ (CEO) नियुक्त करने का ऐलान किया.
शेयर बाजार क्रैश होने के 4 बड़े कारण
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आज शेयर बाजार में आई इस भारी गिरावट के पीछे चार मुख्य वजहें हैं:
FIIs की ताबड़तोड़ बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसे निकालना जारी रखा है. 30 सितंबर को अकेले FIIs ने 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर अमेरिका जैसे बाजारों में लगा रहे हैं.
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ऐतिहासिक उछाल
अमेरिका में 10-साल वाले सरकारी बॉन्ड की यील्ड (US Treasury Yield) बढ़कर 5.33% तक पहुँच गई है, जो साल 2002 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है. जब अमेरिका में बिना रिस्क के 5% से ज्यादा का ब्याज मिल रहा हो, तो विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से पैसा निकालने लगते हैं.
रुपये की कमजोरी
डॉलर इंडेक्स मजबूत होने के कारण भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 95.98 के स्तर पर पहुंच गया. रुपये की कमजोरी से आयात (Import) महंगा होता है, जिससे विदेशी निवेशकों को दोहरा नुकसान होता है.
इंडिया विक्स (India VIX) में उछाल
शेयर बाजार में डर और अस्थिरता को मापने वाला इंडेक्स India VIX करीब 5% बढ़कर 14.13 पर पहुंच गया. इंडिया विक्स का बढ़ना इस बात का संकेत है कि बाजार में अनिश्चिता और निवेशकों के बीच डर का माहौल काफी बढ़ गया है.
बाजार में इस तरह की तेज गिरावट देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप लंबी अवधि के निवेशक (Long-term Investor) हैं, तो अच्छे और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर्स में सिप (SIP) या किस्तों में खरीदारी का यह एक अच्छा मौका हो सकता है. अल्पकालिक ट्रेडिंग करने वालों को फिलहाल बाजार में ठहराव आने तक सावधानी बरतनी चाहिए.
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
20 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines