Stock Market Crash : मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट वाले दिन शेयर मार्केट में जो गिरावट आई, वह कई कंपनियों को तगड़ा झटका दे गई। मंगलवार को सेंसेक्स में 4,389.73 अंकों की गिरावट आई और यह 72,079.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी खूब धड़कनें बढ़ाईं और यह 1,379.40 अंक गिरकर 21,884.50 पर बंद हुआ। इस गिरावट से एक ही दिन में निवेशकों के करीब 45 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मंगलवार को मुकेश अंबानी समेत देश की कई बड़ी कंपनियों को तगड़ा नुकसान हुआ।
मुकेश अंबानी के डूबे 1.38 लाख करोड़
शेयर मार्केट की गिरावट से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी अछूती नहीं रही। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 6.76 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ कंपनी को 1.38 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक समय कंपनी का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा गिरकर यह करीब 2718.60 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में कंपनी की स्थिति में कुछ सुधार हुआ यह मार्केट बंद होते समय 6.76 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर मार्केट बंद होने के समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 2816.45 रुपये थी।
Stock Market
इस कंपनी को हुआ तगड़ा नुकसान
शेयर मार्केट क्रैश से सिर्फ रिलांयस को ही नहीं, बल्कि अडानी ग्रुप को भी तगड़ा नुकसान हुआ है। इस ग्रुप के सभी शेयरों में तगड़ी गिरावट आई। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी पोर्ट के शेयर में देखने को मिली। यह एक ही दिन में 20 फीसदी से ज्यादा गिर गया। अडानी ग्रुप के बाकी के शेयरों में भी 20 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयरों को मिलाकर कंपनी को करीब 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पिछले साल आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी को हुआ यह सबसे बड़ा नुकसान है।
एग्जिट पोल ने दिया धोखा!
शेयर मार्केट में गिरावट का सबसे बड़ा कारण लोकसभा चुनाव में एनडीओ को उम्मीद के मुताबिक सीटें न मिलना रहा। एक जून को आए एग्जिट पोल में एनडीए को करीब 350 से 400 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इसके बाद जब सोमवार को मार्केट खुला तो इसमें काफी तेजी दर्ज की गई। उस समय सेंसेक्स 2000 अंक के पार निकल गया था। वहीं दूसरी ओर जब आज रिजल्ट आया तो एनडीए को एग्जिट पोल के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं, जिससे बिकवाली बढ़ गई।
यह भी पढ़ें : Stock Market Crash: डूब गए 45 लाख करोड़ रुपये! चुनाव नतीजों से शेयर बाजार भारी गिरावट में बंद
अडानी को इन शेयरों में मिला झटका
- Adani Ports : 21.40 फीसदी का नुकसान
- Adani Energy Solutions Ltd : 20 फीसदी का नुकसान
- Adani Enterprises Ltd : 19.07 फीसदी का नुकसान
- Adani Power Ltd : 17.55 फीसदी का नुकसान
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
16 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines