---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Stock Market Crash : मुकेश अंबानी नहीं, इस शख्स को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान, एक ही दिन में डूब गए 3 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash : मंगलवार को जब लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आए तो शेयर मार्केट धड़ाम हो गया। एक ही झटके में निवेशकों के करीब 45 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स में करीब 4,389 अंक और निफ्टी में करीब 1,379 अंकों की गिरावट आई। इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर देश की कई बड़ी कंपनियों पर दिखाई दिया।

---खबर नीचे जारी है---

Stock Market Crash : मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट वाले दिन शेयर मार्केट में जो गिरावट आई, वह कई कंपनियों को तगड़ा झटका दे गई। मंगलवार को सेंसेक्स में 4,389.73 अंकों की गिरावट आई और यह 72,079.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी खूब धड़कनें बढ़ाईं और यह 1,379.40 अंक गिरकर 21,884.50 पर बंद हुआ। इस गिरावट से एक ही दिन में निवेशकों के करीब 45 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मंगलवार को मुकेश अंबानी समेत देश की कई बड़ी कंपनियों को तगड़ा नुकसान हुआ।

मुकेश अंबानी के डूबे 1.38 लाख करोड़

शेयर मार्केट की गिरावट से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी अछूती नहीं रही। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 6.76 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ कंपनी को 1.38 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक समय कंपनी का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा गिरकर यह करीब 2718.60 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में कंपनी की स्थिति में कुछ सुधार हुआ यह मार्केट बंद होते समय 6.76 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर मार्केट बंद होने के समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 2816.45 रुपये थी।

---खबर नीचे जारी है---
Stock Market

Stock Market

इस कंपनी को हुआ तगड़ा नुकसान

शेयर मार्केट क्रैश से सिर्फ रिलांयस को ही नहीं, बल्कि अडानी ग्रुप को भी तगड़ा नुकसान हुआ है। इस ग्रुप के सभी शेयरों में तगड़ी गिरावट आई। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी पोर्ट के शेयर में देखने को मिली। यह एक ही दिन में 20 फीसदी से ज्यादा गिर गया। अडानी ग्रुप के बाकी के शेयरों में भी 20 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयरों को मिलाकर कंपनी को करीब 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पिछले साल आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी को हुआ यह सबसे बड़ा नुकसान है।

---खबर नीचे जारी है---

एग्जिट पोल ने दिया धोखा!

शेयर मार्केट में गिरावट का सबसे बड़ा कारण लोकसभा चुनाव में एनडीओ को उम्मीद के मुताबिक सीटें न मिलना रहा। एक जून को आए एग्जिट पोल में एनडीए को करीब 350 से 400 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इसके बाद जब सोमवार को मार्केट खुला तो इसमें काफी तेजी दर्ज की गई। उस समय सेंसेक्स 2000 अंक के पार निकल गया था। वहीं दूसरी ओर जब आज रिजल्ट आया तो एनडीए को एग्जिट पोल के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं, जिससे बिकवाली बढ़ गई।

यह भी पढ़ें : Stock Market Crash: डूब गए 45 लाख करोड़ रुपये! चुनाव नतीजों से शेयर बाजार भारी गिरावट में बंद

---खबर नीचे जारी है---

अडानी को इन शेयरों में मिला झटका

  • Adani Ports : 21.40 फीसदी का नुकसान
  • Adani Energy Solutions Ltd : 20 फीसदी का नुकसान
  • Adani Enterprises Ltd : 19.07 फीसदी का नुकसान
  • Adani Power Ltd : 17.55 फीसदी का नुकसान

First published on: Jun 04, 2024 04:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola