Share Market Closing: सेंसेक्स, निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे; आईटी, बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल

Share Market

Share Market Closing: अमेरिकी बाजार में रात भर की बढ़त के बाद गुरुवार को भारतीय सूचकांक मजबूत स्थिति पर खुले। सेंसेक्स 65,667.07 (पिछला बंद: 65,393.90) पर खुला और 66,064.21 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। इस बीच, निफ्टी 19,495.20 (पिछला बंद: 19,384.30) पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 19,567.00 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया।

बाजार बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 164.99 अंक बढ़कर 65,558.89 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी50 29.45 अंक बढ़कर 19,413.75 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

शेयरों पर मारें एक नजर

इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक सहित चुनिंदा दिग्गज शेयरों में बढ़त देखने को मिली। इस कारण सेंसेक्स लाल निशान में बंद होने से बच गया।

टीसीएस (2.60 प्रतिशत ऊपर), हिंडाल्को (2.59 प्रतिशत ऊपर) और इंफोसिस (2.39 प्रतिशत ऊपर) के शेयर निफ्टी इंडेक्स में टॉप पर रहे।

दूसरी ओर, पावर ग्रिड (3.35 प्रतिशत नीचे), कोल इंडिया (1.86 प्रतिशत नीचे) और यूपीएल (1.73 प्रतिशत नीचे) के शेयर सूचकांक में टॉप लूजर रहे।

निफ्टी पैक में 25 शेयर लाल निशान में बंद हुए जबकि 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एक स्टॉक – हीरो मोटोकॉर्प – फ्लैट बंद हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ