Share Market Closing: सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट बंद हुए; आईटी सेक्टर में बढ़त, FMCG व PSU बैंकिंग क्षेत्र में गिरावट
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: वैश्विक तौर पर मिले-जुले संकेतों के बीच निफ्टी 18.3K को पार करते हुए भारतीय सूचकांक मंगलवार को सकारात्मक नोट पर खुले। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 61,879.68 पर खुला, 62,027.51 तक चढ़ा और फिर 61,654.94 तक नीचे आया। इस बीच, दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी 18,303.40 पर खुला, 18,344.20 के उच्च और फिर इसने 18,229.65 के निचले स्तर को छुआ।
मार्केट बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 2.92 अंक नीचे 61,761.33 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी50 1.55 अंक ऊपर 18,265.95 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। सेंसेक्स 30 के 18 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। आज के टॉप गेनर्स में INDUSINDBK, TCS, AXISBANK जैसे शेयर शामिल रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: