Share Market Closing: सेंसेक्स 340 अंक गिरा और निफ्टी 18.6K से नीचे; बैंकिंग क्षेत्र में गिरावत, आईटी शेयरों में बढ़त
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: भारतीय सूचकांकों में सप्ताह के पहले दो दिनों में उतार-चढ़ाव दिखा रहे हैं। वहीं, अमेरिकी सूचकांकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच भारतीय सूचकांक बुधवार को निचले स्तर पर खुले। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,839.97 (पिछले बंद: 62,969.13) पर खुला, 62,876.77 तक चढ़ा और 62,401.02 तक गिर गया। इस बीच, निफ्टी आज 18,594.20 (पिछले बंद: 18,633.85) पर खुला, दिन के कारोबार के दौरान 18,603.90 के उच्च और फिर इसने 18,483.85 के निचले स्तर को छुआ।
मार्केट बंद होने के समय पर बीएसई सेंसेक्स 346.89 अंकों की गिरावट के साथ 62,622.24 पर कारोबार कर रहा था और वहीं, निफ्टी50 99.45 अंकों की गिरावट के साथ 18,534.40 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: