Share Market Closing: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संदेश मिलने और अमेरिकी सूचकांकों में रात भर की तेजी के बीच भारतीय सूचकांक बुधवार को सकारात्मक नोट के साथ खुले। सेंसेक्स आज 62,917.39 (पिछले बंद: 62,792.88) पर खुला, 63,196.43 तक चढ़ा और 62,841.95 तक गिर गया। इस बीच, निफ्टी आज 18,665.60 (पिछले बंद: 18,599.00) पर खुला, दिन के कारोबार के दौरान 18,738.95 के उच्च और फिर इसने 18,636.00 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स सफलतापूर्वक 63 हजार की ऊंचाई को पार करने में सफल रहा, जबकि निफ्टी अभी भी 18 हजार की ओर बढ़ता रहा। मार्केट बंद होने के साथ बीएसई सेंसेक्स 350.08 अंक ऊपर 63,142.96 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी50 127.40 अंक ऊपर 18,726.40 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
टॉप गेनर और लूजर शेयर
सेंसेक्स में, नेस्ले, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एक्सिस बैंक प्रमुख गेनर रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक लूजर शेयर रहे।
एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे रंग में बंद हुए, जबकि टोक्यो बाजार कमजोर रहा। यूरोप के शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
25 mins agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
48 mins agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 hr agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
16 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
19 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
21 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
21 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines