Share Market Closing: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, 62.3 हजार के ऊपर हुआ बंद; इन शेयरों ने किया कमाल
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: भारतीय सूचकांक सोमवार को एक सकारात्मक नोट पर खुले। हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि बाजार अन्य एशियाई सूचकांकों में शुरुआती कमजोर स्थिति के कारण नुकसान में खुल सकता है, क्योंकि जोखिम के बिना ही निवेश करना ज्यादातर लोगों की पसंद रहती है।
दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स आज 62,157.10 पर खुला, 62,562.67 तक चढ़ा और फिर 61,950.30 तक नीचे आया। इस बीच, निफ्टी 18,398.85 पर खुला, इसे 18,458.90 के उच्च और फिर 18,287.90 के निचले स्तर को छुआ।
मार्केट बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 317.81 अंक ऊपर 62,345.71 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी50 84.05 अंक ऊपर 18,398.85 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: