Share Market Closing: सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए; Eicher, M&M टॉप गेनर
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: भारतीय इक्विटी बाजार में एक और सत्र के लिए लगतार कुछ ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली। वहीं, शुक्रवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। पहले घंटे में हाल नेगेटिव था, हालांकि, बड़ी कंपनियों में खरीदारी, विशेष रूप से बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो स्पेस से सूचकांक को घाटे को कम करने में मदद मिली।
शुक्रवार को सत्र की शुरुआत में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स जैसे बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक बढ़कर 62,010.65 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 50 लगभग 22 अंक बढ़कर 18,300 अंक पर पहुंच गया।
बेंचमार्क इंडेक्स – एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स क्रमशः 18,314.80 और 62,027.90 के स्तर पर बंद हुए। इस बीच, व्यापक सूचकांकों में लाभ होने से बाजार का विस्तार नकारात्मक हो गया। लगभग 1,650 शेयर ऊपर बढ़े, 1,859 शेयरों में गिरावट आई और 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
शुक्रवार के सत्र के दौरान Intellect Design, Eureka Forbes, बीकाजी फूड्स, Zensar Technologies और Eicher Motors जैसे स्टॉक वॉल्यूम बजर्स थे। वहीं, गुरुवार के 82.09/$ के मुकाबले रुपया 82.16/$ पर बंद हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: