Share Market Closing: इंडेक्स में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक नीचे, बस ये शेयर रहे प्रॉफिट में

Stock Market

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार का बुधवार का दिन भी लाल रंग के निशान में रहा। यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद आईटी शेयर पहली बार हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बैंकिंग शेयरों के कारण सूचकांक नीचे की ओर बढ़े। मार्केट बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स 635.05 अंकों की गिरावट के साथ 61,076.24 पर और एनएसई निफ्टी 186.20 अंकों की गिरावट के साथ 18,199.10 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में टॉप पर रहे ये शेयर

  • सन फार्मा: 1.73 फीसदी
  • एचसीएल टेक: 0.82 फीसदी
  • टीसीएस: 0.62 फीसदी
  • टेक महिंद्रा: 0.56 फीसदी
  • नेस्ले: 0.49 प्रतिशत
  • इंफोसिस: 0.30 फीसदी

सेंसेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयर

  • इंडसइंड बैंक: -2.37 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व: -2.16 फीसदी
  • मारुति सुजुकी: -2.15 फीसदी
  • अल्ट्राटेक सीमेंट: -2.14 फीसदी
  • टाटा मोटर्स: -1.98 फीसदी
  • एक्सिस बैंक: -1.91 फीसदी
  • कोटक महिंद्रा: -1.90 फीसदी

निफ्टी के टॉप शेयर रहे ये

  • डिविस लैब्स: 4.99 प्रतिशत
  • अपोलो अस्पताल: 3.69 प्रतिशत
  • सिप्ला: 3.38 फीसदी
  • सन फार्मा: 1.75 फीसदी
  • एचसीएल टेक: 1.03 फीसदी

निफ्टी के इन शेयरों ने किया सबसे खराब प्रदर्शन

  • अडानी एंटरप्राइजेज: -6.32 फीसदी
  • अडानी पोर्ट्स: -3.01 फीसदी
  • इंडसइंड बैंक: -2.19 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व: -2.10 फीसदी
  • अल्ट्राटेक सीमेंट: -2.08 फीसदी
  • मारुति सुजुकी: -2.04 फीसदी

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ