Share Market Holiday Today: आज 15 जनवरी को शेयर बाजार रहेंगे बंद, जानें क्‍यों?

आज गुरुवार है और आमतौर पर निफ्टी (Nifty) की साप्ताहिक एक्सपायरी आज होनी थी, लेकिन छुट्टी के कारण इसे एक दिन पहले यानी कल 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को ही पूरा कर लिया गया है.

share market holiday (1)

शेयर बाजार में आज छुट्टी है

Share Market Holiday Today : आज 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) पूरी तरह से बंद हैं. पहले इसे लेकर काफी असमंजस था, क्योंकि शुरुआत में केवल ‘सेटलमेंट हॉलिडे’ की बात कही गई थी. लेकिन अब एक्सचेंजों ने स्पष्ट कर दिया है कि आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सहित सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरे दिन बंद रहेगी.

विज्ञापन

आज बाजार क्यों बंद है?

आज महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव (BMC Polls) के लिए मतदान हो रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. क्‍योंक‍ि शेयर बाजार के मुख्य मुख्यालय (Headquarters) और क्लियरिंग बैंक मुंबई में स्थित हैं, इसलिए सुचारू मतदान और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक्सचेंजों ने आज छुट्टी का फैसला लिया है.

विज्ञापन

कौन-कौन से सेगमेंट बंद रहेंगे?
इक्विटी (Cash): बंद है
डेरिवेटिव्स (F&O): बंद है
करेंसी मार्केट: बंद है
कमोडिटी मार्केट (MCX): सुबह का सेशन (9 AM – 5 PM) बंद है, लेकिन शाम का सेशन (5 PM – 11:55 PM) खुला रहेगा.

विज्ञापन

एक्सपायरी (Expiry) पर असर
क्‍योंक‍ि आज गुरुवार है और आमतौर पर निफ्टी (Nifty) की साप्ताहिक एक्सपायरी आज होनी थी, लेकिन छुट्टी के कारण इसे एक दिन पहले यानी कल 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को ही पूरा कर लिया गया है.

अगला कारोबारी दिन
शेयर बाजार कल यानी 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को अपने सामान्य समय पर खुलेगा. इसके बाद जनवरी में अगली बड़ी छुट्टी 26 जनवरी (सोमवार) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ