हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शेयर बाजार में गिरावट थमी, ये 10 स्टॉक बने रॉकेट, सेंसेक्स 400 अंक उछला

Share Market: इस हफ्ते शेयर बाजार में, शुरुआत से ही काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने बड़ी छलांग लगाई, तो बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं आज बुधवार को दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।

विज्ञापन

Share Market Update: भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद  शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन,जहां शानदार तेजी आई, तो अगले ही दिन सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। वहीं सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार की बात करें, तो मार्केट की ओपनिंग ग्रीन जोन में हुई। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही 400 अंक से ज्यादा उछला, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने 120 अंक चढ़कर कारोबार की शुरुआत की। टाटा स्टील के शेयर में भी तेजी देखने को मिली।

तेज शुरुआत के साथ खुले Sensex-Nifty

बुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत में  बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,148.22 की तुलना में उछलकर 81,278.49 पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनट में ये 415 अंक की तेजी के साथ 81,564.41 पर कारोबार करता दिखाई दिया।

विज्ञापन

निफ्टी (Nifty) भी अपने पिछले बंद 24,578.35 के लेवल से छलांग लगाते हुए 24,613.80 पर कारोबार शुरू किया और सेंसेक्स की तरह ही मिनटों में तेज रफ्तार पकड़ते हुए 143 अंक चढ़कर 24,721.70 पर कारोबार करने लगा।

टॉप गेनर ये हैं 10 शेयर

विज्ञापन

शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा तेज भागने वाले शेयरों की बात की जाये तो लार्जकैप कंपनियों में Tata Steel Share 4.38% की उछाल के साथ पहले नंबर पर रहा और इसका भाव 156.05 रुपये पर पहुंच गया। Bharti Airtel Share (2.47%) और Tech Mahindra Share (1.11%) की तेजी के साथ ट्रेड करता नजर आया। HDFC Bank, Reliance और Adani Ports के शेयर भी ग्रीन जोन में ओपन हुए, हालांकि इनकी रफ्तार धीमी रही।

मिडकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी Glaxo Share (7.65%) में रही, इसके अलावा ABCApital Share (4.82%), Mazgaon Dock Share (3.83%), MFSL Share (3.47%), SAIL Share (3.32%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में Indorama Share (19.98%), जबकि GSRE Share (11.49%) की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola