Anupam Mittal Dowry Calculator : मैट्रिमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने हाल ही में एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बुधवार रात एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने वीडियो के जरिए डाउरी यानी दहेज कैलकुलेटर के बारे में बताया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत अब तुम भी जान जाओ रमेश बाबू।’ इस पोस्ट के बाद वह विवादों में आ गए और उन पर दहेज को बढ़ावा देने का आरोप लगने लगा।
क्या है मामला
अनुपम मित्तल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में बताते हैं कि वह शादी डॉट कॉम पर एक नया फीचर लाए हैं जो दहेज कैलकुलेट करने के लिए है। इस फीचर का नाम DowrAI Calculator है। वह यूजर्स से कहते हैं कि इसमें आप अपने इनकम, इन्वेस्टमेंट आदि चीजें डालकर देख सकते हैं कि आपकी कीमत क्या है और आप लड़की के परिवार से कितना दहेज ले सकते हैं। हालांकि वेबसाइट पर जाने के बाद जब इस फीचर में सारी डिटेल्स डालते हैं तो रिजल्ट कुछ और ही दिखाता है। रिजल्ट में दहेज के कारण महिलाओं की मौत के आंकड़े दिखाई देते हैं। साथ ही मेसेज आता है जिसमें लिखा होता है कि अपनी कीमत कैलकुलेट करने से पहले खुद से यह पूछें कि आप जिसके साथ अपना रिश्ता बनाने जा रहे हैं उसकी कीमत क्या है। साथ ही इसमें दहेज से दूर रहने की बात कही गई है।
पहले यूजर्स भड़के, बाद में मिली तारीफ
अनुपम मित्तल ने जैसे ही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, यूजर्स ने अनुपम की क्लास लगानी शुरू कर दी। यहां तक कि उन पर दहेज को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाने लगे। जब मामला बढ़ा तो कुछ ऐसे भी यूजर आए जिन्होंने अनुपम की बात को समझा और उस फीचर तक गए व हकीकत सामने लाए। जब लोगों को हकीकत पता चली तो उन्होंने अनुपम के इस कदम की तारीफ की।
प्रमोशन का लगा आरोप, तारीफ मिली तो कहा- मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं
इंस्टाग्राम पर इस तरह का वीडियो पोस्ट करने के लिए उन पर यूजर्स ने ऐप को प्रमोट करने का भी आरोप लगाया। कुछ ने लिखा कि यह ऐप यूजर्स बढ़ाने के लिए किया गया प्रमोशन है। वहीं एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- मैंने अभी डाउरी कैलकुलेटर चेक किया है। आप महान हैं सर। अनुपम ने भी इस यूजर के कमेंट पर कमेंट किया और लिखा- यह इसलिए क्योंकि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं। अपने कमेंट के आखिरी में अनुपम ने ब्लिंक आई वाली इमोजी भी लगाई।
Anupam Mittal
यह भी पढ़ें : खतरे में CEO की नौकरियां! AI बॉस ने कंपनी की बढ़ा दी इनकम, सैलरी भी नहीं देनी पड़ी
कौन हैं अनुपम मित्तल
अनुपम मित्तल मैट्रिमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम के फाउंडर और सीईओ हैं। साथ ही वह शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में जज बने हैं। इसके अलावा वह इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप जैसे PropTiger, Fab Hotels, Ketto आदि में इन्वेस्टमेंट किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 200 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
एक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
10 mins agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
20 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines