September Bank Holiday: अगर आप भी बैंक जाकर तसल्ली के साथ अपना वित्त संबंधी काम निपटाना चाहते हैं तो सितंबर महीने में रहने वाले अवकाश के बारे में भी जान लीजिए वरना आपको दिक्कत हो सकती है। दरअसल, इस महीने त्योहारों पर तो छुट्टियां हैं हीं, साथ कई दिवस ऐसे में जिन पर बैंकों में अवकाश रहेगा।
दिल्ली की बात करें तो यहां पर 8,9 और 10 सितंबर को स्कूलों के साथ कुछ बैंकों भी अवकाश रहेगा। इस लिहाज से दिल्ली वालों को अधिक सतर्क रहना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) द्वारा सितंबर महीने में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
इसके मुताबिक, 30 दिन वाले सितंबर महीने में कुल 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने वित्त संबंध कामकाज निपटाने होंगे। ये छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के अनुसार भी हैं।
लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद
त्योहारी सीजन के चलते पूरे सितंबर महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। इन 30 दिनों के दौरान कई त्योहार और अहम दिवस हैं, जिन पर बैंकों में अवकाश रहेगा। उधर, 18, 19 और 20 सितंबर को लगातार 3 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा।
इतना ही नहीं, 27, 28 और 29 सितंबर को भी 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इनका ध्यान रखते हुए अपनी योजना बनानी होगी। कुल मिलाकर सितंबर के दूसरे पखवाड़े में यानी 15 दिन में 6 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
सितंबर महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नुआखाई श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव, मिलाद-ए-शरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन), इंद्रजात्रा के के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई के अनुसार राज्यवार छुट्टियों में परिवर्तन हो सकता है.
03 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे देशभर में रविवार के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।
06 सितंबर को हिंदुओं के प्रमुख त्योहार के तौर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, इसके चलते उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के साथ बिहार में भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
7 सितंबर को कुछ राज्यों श्री कृष्ण अष्टमी मना जाएगी, जिसमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर, गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मेघालय, राजस्थान, जम्मू, बिहार और छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड में भी बैंक बंद रहेंगे।
8 सितंबर को दिल्ली में G-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह दिन बेहद अहम है, इसलिए दिल्ली के कुछ इलाकों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
IMD के ताजा अपडेट से बढ़ सकती है सरकार की टेंशन, फिर बनी 1901 जैसी स्थिति; जानें क्या है पूरी Report
19 सितंबर को उत्तर भारत समेत कई जगहों पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इसके चलते तमिलनाडु और गोवा के अलावा, गुजरात, महाराष्ट्र और उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर को गणेश चतुर्थी त्योहार का दूसरा दिन होगा और इसके अंतर्गत नुआखाई के कारण उड़ीसा और गोवा में बैंकों में अवकाश की घोषणा हो चुकी है।
22 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर दक्षिण भारत के अहम राज्य केरल में बैंक बंद होने का ऐलान हो चुका है।
23 सितंबर को चौथा शनिवार है। महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन होने के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
24 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर को असम में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि श्रीमंत शंकरदेव की जयंती मनाई जानी है।
27 सितंबर को मिलाद-ए-शरिफ यानी पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन होता है। इस तारीख को जम्मू-कश्मीर और केरल राज्य में बैंकों में छुट्टी घोषित है।
28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तनिल नाडु, उत्तरा खंड, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड गुजरात और छत्तीसगढ़ में अवकाश रहेगा।
29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा हैं, ऐसे में जम्मू-कश्मीर के अलावा, सिक्किम में भी बैंक बंद रहेंगे।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines