हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम

Share Market Rally Today: RIL के रिकॉर्ड Q2 नतीजों और क्रूड ऑयल में गिरावट के दम पर सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी 23,300 के पार चला गया. पढ़ें बाजार में तेजी की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
शेयर बाजार आज हरे न‍िशान में खुला. Sensex 1000 अंक उछला, Nifty 23300 के पार. (Photo - AI)

Share Market Today: हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है. सोमवार सुबह खुलते ही Sensex 1,000 अंक से ज्यादा उछल गया, वहीं Nifty ने भी 23,300 का लेवल पार कर लिया. सुबह करीब 9:55 बजे Sensex 1,011 अंक की छलांग लगाकर 75,471 पर पहुंच गया, तो Nifty में 265 अंकों की तेजी देखी गई और वो 23,318 पर ट्रेड करने लगा.

बाजार में इस तेजी की 5 बड़ी वजहें हैं:

रिलायंस का जलवा
इस रैली का सबसे बड़ा हीरो रहा मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Industries. कंपनी के Q2 के रिकॉर्ड नतीजों के बाद शेयर 6% से ज्यादा उछल गया और 1,242 रुपये पर पहुंच गया. Goldman Sachs और Nomura जैसी बड़ी ब्रोकरेज ने भी RIL पर Buy की रेटिंग दी है.

कच्चे तेल के दाम में गिरावट
Brent Crude का दाम 3% गिरकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. पिछले हफ्ते ये 118 डॉलर तक चला गया था. क्रूड सस्ता होने से भारत जैसे देशों को फायदा होता है.

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों की वापसी
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) में 3,598.54 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय शेयर खरीदे. FIIs की इस लिवाली ने घरेलू बाजार को मजबूत सहारा दिया. बाजार में कॉन्फिडेंस लौटा है.

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत
एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल रहा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi), जापान का निकेई 225, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी वायदा बाजार (Wall Street Futures) में भी बढ़त दर्ज की गई.

विज्ञापन

कंपनियों के दमदार नतीजे
Bank of Baroda का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा, उसका शेयर 3.5% उछला. वहीं Indian Oil का मुनाफा 3 गुना बढ़ने से उसका शेयर भी 3% चढ़ गया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर क्रूड और कम हुआ और FII की खरीदारी जारी रही, तो बाजार में यह तेजी आगे भी बनी रह सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola