हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार रौनक देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के चलते Sensex और Nifty ने आज ऊंची छलांग लगाई है। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में हो रही चौतरफा खरीदारी ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
बाजार का ताजा हाल
Sensex 600 अंक (0.76%) की बढ़त के साथ 79,120 के स्तर पर और Nifty 167 अंक (0.68%) की मजबूती के साथ 24,531 के पार पहुंच गया है। India VIX यानी बाजार में डर को मापने वाला सूचकांक इंडिया विक्स करीब 6% गिरकर 17.71 पर आ गया है, जो स्थिरता का संकेत है।
बाजार की तेजी के 4 मुख्य कारण:
- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
सोमवार को आई भारी तेजी के बाद आज ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी आई है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों ने कच्चे तेल को $94-95 प्रति बैरल के दायरे में ला दिया है। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। - एशियाई बाजारों से मिले ‘पॉजिटिव’ संकेत
जापान और दक्षिण कोरिया समेत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है। वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक प्रगति की खबरों ने निवेशकों का हौसला बढ़ाया है, जिसका सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर दिख रहा है। - बैंकिंग शेयरों का दम
आज की तेजी की कमान बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने संभाल रखी है। Nifty Bank इंडेक्स में 1.2% का उछाल आया है। ICICI Bank, Axis Bank और Bajaj Finance जैसे दिग्गज शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं। - घटती अस्थिरता (Volatility)
पिछले सत्र में आई भारी उठापटक के बाद आज बाजार शांत नजर आ रहा है। इंडिया विक्स में 5.75% की गिरावट यह दर्शाती है कि ट्रेडर्स अब बाजार में जोखिम कम महसूस कर रहे हैं।
निवेशकों की चांदी: बढ़े हुए शेयरों का दबदबा
आज बाजार का रुख पूरी तरह से खरीदारों के पक्ष में है। एनएसई (NSE) पर 2,592 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि केवल 963 शेयरों में गिरावट देखी गई है। 149 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
7 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
7 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
9 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines