Share Market Crashed : शुक्रवार को जब शेयर मार्केट खुली तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि शाम होते होते मार्केट बुरी तरह गिर जाएगी। इसका कारण था कि सुबह मार्केट की शुरुआत अच्छी हुई थी। इसके बाद इस कदर बिकवाली हुई कि मार्केट धड़ाम हो गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 732.96 अंक फिसलकर 73,878.15 पर बंद हुआ। दिन में इसमें 0.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी में भी आई गिरावट
शुक्रवार को निफ्टी भी 172.35 अंक गिरकर 22,475.85 पर बंद हुआ। इसमें 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिन में एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स 1130 अंक गिरकर 73,481 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 296 अंक गिरकर 22,351 अंक पर आ गया था। इस गिरावट से निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।
Share Market
मार्केट में दिखी बिकवाली
इस गिरावट का कारण मार्केट में बिकवाली रही। दरअसल, आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन था। कई दिग्गज शेयरों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। बिकवाली के कारण रिलायंस, एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अगर इनमें टॉप लूजर की बात करें तो एलएंडटी पहले स्थान पर रही। इसमें 2.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : आ गया Slone Infosystems कंपनी का IPO; प्रोफिट में है कंपनी, निवेश के लिए पैसा रखें तैयार
इन्होंने कमाया मुनाफा
शेयर मार्केट में इतनी गिरावट के बावजूद भी कई कंपनियों ने मुनाफा कमाया। इसमें बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई आदि शामिल रहे। इनमें बजाज फाइनेंस ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया। यह मुनाफा 0.75 फीसदी रहा। वहीं निफ्टी में सबसे ज्यादा मुनाफा कोल इंडिया ने कमाया। यह मुनाफा 4.56 फीसदी रहा।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
10 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
11 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
13 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
14 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
16 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
17 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines