एक लाख के 92 लाख करने वाले इस शेयर की हुई हालत खराब, पिछले 6 महीने में निवेश करने वाले हुए कंगाल

share
विज्ञापन

SEL Manufacturing Company Share: शेयर मार्केट का कुछ नहीं पता। हमेशा से ही इसे जोखिमों से भरा बताया जाता है। हालांकि, कब किसी की किस्मत चमक जाए, इसका भी नहीं मालूम। एक शेयर था, जिसने लोगों को करोड़पति बना दिया और अब वो ही लोगों के पैसे डूबाए जा रहा है। हम बात SEL Manufacturing Company के शेयरों की कर रहे हैं।

अभी पढ़ें – UPI scam: लेन-देन में वृद्धि के बीच ऑनलाइन पेमेंट धोखाधड़ी के मामलों में भारी बढ़ोतरी, MHA ने कही ये बात

विज्ञापन

कैसे बन गए एक लाख के 92 लाख

बता दें कि आज से एक साल पहले SEL के शेयर का दाम 6.45 था। अब आज की बात करें तो यह 9192 फीसदी बढ़कर 599.35 पर कारोबार कर रहा है। अब इससे समझिए कि अगर किसी ने एक साल पहले अगर एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसके आज बढ़कर 92 लाख हो चुके होंगे। हालांकि, अब इन शेयरों का हाल सही नहीं है। पिछले 6 महीनों में इसमें सिर्फ गिरावट की दर्ज हो रही है। यहां तक कि लगातार गिरावट के बाद इसके ट्रेडिंग पर भी रोक लगा दी गई।

अब हालात बदल गए

SEL, एक टेक्सटाइल सेक्टर कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 महीने में इनका शेयर 60 फीसदी से भी ज्यादा नीचे गिरा है। अगर किसी ने 6 महीन पहले शेयर में एक लाख का निवेश किया था तो उसके आज 39 हजार रुपये ही रह गए होंगे।

विज्ञापन

6 महीने पहले इतनी थी इस शेयर की कीमत

9 मई 2022 को इस शेयर की कीमत 1535.30 रुपये थी। अब इसकी कीमत गिरकर 599.35 रुपये पर आ गई है। पिछले 6 महीने में ये शेयर करीब 61 फीसदी गिरा। हालांकि, यहां उन लोगों का तो फायदा हुआ, जो एक साल पहले इसके साथ जुड़े थे। इसने साल की शुरुआत से अब तक 1250 फीसद का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ