SEBI Action Anil Ambani: सेबी ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही उन पर करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सेबी ने यह कार्रवाई अनिल अंबानी के अलावा 24 अन्य लोगों पर भी की है। इनमें उनकी कंपनी से जुड़े कई पूर्व कार्यकारी भी शामिल हैं। बता दें कि सेबी ने यह कार्रवाई फंड के गैर जरूरी ट्रांसफर को लेकर की है।
सेबी ने इस एक्शन के साथ ही करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अनिल अंबानी पर नियामक ने 25 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही वे किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रबंधकीय पद भी नहीं ले पाएंगे। इसके साथ ही नियामक ने अनिल की रिलायंस होम फाइनेंस कंपनी को भी 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा कंपनी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
ऐसे किया फ्राॅड
सेबी ने 222 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि अनिल अंबानी ने रिलायंस होम फाइनेंस के प्रबंधकीय पदों पर तैनात लोगों की मदद लेकर फ्राॅड को अंजाम दिया। इस तरह इन लोगों ने मिलकर पैसों को हेरफेर किया। सेबी ने इसको लेकर पहले भी कंपनी को चेतावनी दी थी कि कंपनी ने उसे इग्नोर किया। नियामक ने इसे गंभीर गड़बड़ी माना और अब यह कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ेंः घर से छूमंतर हो जाएगी उमस, सिर्फ कूलर में डालें ये 2 चीजें; फिर देखें कमाल!
इन पर हुई कार्रवाई
सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ का जुर्माना और 5 साल का प्रतिबंध लगाया है। अनिल के अलावा अमित बापना पर 27 करोड़ रुपये, रवींद्र सुधालकर पर 26 करोड़ रुपये, पिंकेश शाह पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इन लोगों के अलावा कई कपंनियों पर भी जुर्माना लगाकर प्रतिबंधित किया गया है। नियामक ने रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्राॅडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस यूनिकाॅन एंटरप्राइजेज कंपनियों पर 25-25 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
ये भी पढ़ेंः CEO की बातों में आई पत्नी और मेरा तलाक, Amazon के पूर्व कर्मी के निशाने पर जेफ बेजॉस तो नहीं?
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
15 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
21 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines