25 साल बाद शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, बदली निफ्टी की एक्सपायरी; SEBI ने बताया क्यों है ये खास

Share Market: शेयर बाजार से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। करीब 25 साल बाद निफ्टी की एक्सपायरी के नियम में बदलाव किया गया है। इस पर SEBI ने कहा कि यह बदलाव समय की जरूरत है और इससे बाजार में पारदर्शिता और स्थिरता बढ़ेगी।

Source-freepik
विज्ञापन

Share Market: निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करीब 25 साल शेयर बाजार में एक अहम बदलाव होने वाला है। दरअसल, निफ्टी का एक्सपायरी नियम बदल दिया गया है। इस पर SEBI का कहना है कि ये सुधार से निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा और इससे स्टॉक मार्केट में भी लाभ होगा। ये एक्सपायरी अब गुरुवार की जगह मंगलवार को होगी। सेबी ने इस काम के लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। ये फैसला फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) कॉन्ट्रैक्ट के लिए लिया गया है। बता दें कि ये नया नियम 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।

ऐसा रहा निफ्टी एक्सपायरी का सफर

निफ्टी 50 की शुरुआत साल 1996 के 22 अप्रैल को हुई थी। निफ्टी फ्यूचर्स 12 जून 2000 को हुई थी और इसकी पहली एक्सपायरी 29 जून 2000 को हुई थी। तब ये सिर्फ मंथली एक्सपायरी हुआ करता था, इसमें महीने के आखिरी गुरुवार को एक्सपायरी होती थी। फिर इसे बदलकर 2019 में वीकली निफ्टी एक्सपायरी में बदला गया। इसमें भी एक्सपायरी का दिन गुरुवार को चुना गया था। अब NSE ने नया नियम लागू किया है, जिसके तहत एक्सपायरी मंगलवार के दिन होगी।

विज्ञापन

क्या है निफ्टी एक्सपायरी?

निफ्टी एक्सपायरी F&O (Futures & Options) कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ा नियम होता है। जब कोई निवेशक निफ्टी पर फ्यूचर या ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट खरीदता है, तो उसकी एक समाप्ति तिथि तय होती है। उस तारीख को कॉन्ट्रैक्ट अपने-आप खत्म हो जाता है और उसका निपटान (Settlement) हो जाता है। आम भाषा में समझें तो, निफ्टी एक्सपायरी का मतलब है वह आखिरी दिन जब निफ्टी पर किए गए फ्यूचर या ऑप्शन सौदे वैध रहते हैं।

इन बदलावों से क्या फायदे होंगे?

एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि एक्सपायरी की तारीख बदलने से बेवजह वोटेलिटी और तकनीकी कॉम्प्लिकेशन को स्थिर किया जाएगा। इस बदलाव से बाजार स्थिर और जोखिम का प्रबंधन सरल तरीके से होगा। कई बार अलग-अलग तारीखों पर एक्सपायरी होने से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव असामान्य तरीके से होते थे।

विज्ञापन

तय दिनों पर एक्सपायरी होने से निवेशकों को स्पष्टता मिल सकेगी और मार्केट में अनावश्यक गड़बड़ी होने से बचा जा सकेगा। नया बदलाव दोनों एक्सचेंज में संतुलन बनाए रखने का काम करेगा।

इससे निवशकों को भी फायदा होगा क्योंकि अब ट्रेडिंग पहले से काफी स्पष्ट होंगी और हफ्ते में सिर्फ 2 दिन ही बाजार पर दबाव बनेगा। ऐसे में SEBI का यह स्टेप इंडियन स्टॉक मार्केट में डेरिवेटिव ट्रेडिंग को ज्यादा पारदर्शी और पहले से बेहतर व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ