SEBI के नए नियम ने निवेशकों को दी खुशखबरी, प्रोसेस कर दिया आसान

SEBI के नए नियम आने के बाद शेयर बाजार में खरीदारी का प्रोसेस आसान हो सकता है। इस नियम की डिमांड कई समय से की जा रही है।

Sebi, PAN, KYC, Securities, Shares, Stocks, Business news in hindi,

Photo Credit: Google

SEBI New Rule: सेबी ने शेयर मार्केट में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल SEBI ने फिजिकल शेयर रखने वालों यानी कागजी रूप में शेयर वालों को केवाईसी में छूट मिलेगी। जहां पहले पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ डिजिटल सिग्नेचर एड्रेस सभी की मांग की जाती थी। अब इसमें ग्राहकों के पास ऑप्शन होगा कि वह इसे सलेक्ट न करें। इसके लिए सेबी ने आज एक सर्कुलर जारी करके कहा कि यह नियम तत्काल रूप से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

फिजिकल शेयर वालों की संख्या है अच्छी खासी

आपको बता दें कि डिजिटल शेयर खरीदने वालों के कंपेयर में फिजिकल शेयर वालों की भी संख्या अच्छी खासी है। देश के अंदर डिजिटल फॉर्म शेयर का 10 फीसदी हिस्सा फिजिकल फॉर्म वालों का है। इसलिए सेबी के पुराने नियम से काफी ज्यादा कठिनाई निवेशकों को होती थी, जिसकी मांग लगातार की जा रही थी। SEBI के नियम के चलते फिजिकल शेयर में पिछले 6 महीने में 12 फीसदी की कमी देखने को मिली थी।

विज्ञापन

मार्केट में आने वाले समय में दिख सकता है बदलाव

SEBI ने ये भी कहा कि निवेशकों और एक्सपर्ट की राय को ध्यान में रखते हुए इस नियम को हटाया जा रहा है। उम्मीद करते हैं कि इससे निवेशक प्रोत्साहित होकर और ज्यादा निवेश कंपनियों में करेंगे। आपको बताते चलें इस बदले हुए नियम से एक्सपर्ट 5 से 10 फ़ीसदी की उछाल मार्केट में देख रहे हैं। यानी गिरते हुए शेयर बाजार के बीच ये खबर कहीं ना कहीं राहत देने वाली है। आने वाले हफ्ते में इस नए अपडेट का फायदा देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फिजिकल फॉर्म अपने पुकाने सभी के रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ