Season Ticket: ट्रेन में लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन इससे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो यात्री नहीं जानते हैं। आज हम आपको सीजन टिकट के बारे में बताने वाले हैं। इस टिकट का इस्तेमाल आम नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल रोज सफर करने वाले लोग ज्यादा करते हैं। इस टिकट की खास बात ये है कि एक बार खरीदने के बाद यात्री इससे महीनों तक सफर कर सकते हैं। इस टिकट की अवधि सप्ताह, महीने या साल तक की हो सकती है।
क्या होता है सीजन टिकट?
सीजन टिकट एक ऐसा टिकट है जो किसी यात्री को एक तय समय के लिए दिया जाता है। जो लोग रोज सफर करते हैं उनको रोज टिकट खरीदने से बचना है तो इस टिकट को लिया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल एक ही बार भुगतान करना होता है। इसके अंतर्गत वो यात्री आते हैं जिनका रोज एक ही स्टेशन से आना जाना रहता है। इसका किराया भी यात्रा की दूरी पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: भारत की ‘लंगर ट्रेन’ कौन सी? जहां फ्री मिलता खाना, यात्री साथ लाते हैं अपने बर्तन!
कितनी होनी चाहिए दूरी?
इन टिकट को ऐसे लोगों के लिए जारी किया जाता है जो प्रतिदिन 150 तक का सफर करते हैं। ये ऐसा टिकट होता है जो एक समय के बाद एक्पायर हो जाता है। इसको कई देशों में कम्यूटर पास के नाम से भी जाना जाता है। इन टिकटों की वैधता अलग अलग हो सकती है। इस टिकट को लेने के लिए यात्री रेलवे में अपना आवेदन दे सकते हैं। बच्चों को सीजन टिकट वयस्कों से आधे दाम पर दिया जाता है।
टिकट के साथ पहचान पत्र दिखाना जरूरी
सीजन टिकट एक फोटो पहचान पत्र के जैसा दिखता है। जिसको एक प्लास्टिक कवर के साथ दिया जाता है। यात्री को सीजन टिकट के साथ पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है, नहीं तो ये टिकट अमान्य माना जाएगा, और यात्री को बिना टिकट के माना जाता है। क्लर्क स्टेशन की मुहर इसपर इस तरह से लगी होती है जिससे आधी मुहर फोटोग्राफ पर और बाकी आधी पहचान पत्र पर दिखे। आपको बता दें कि सीजन टिकट आरक्षित कोचों में यात्रा के लिए वैध नहीं होते हैं।
विद्यार्थियों को सीजन टिकट प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के लिए अधिकतम 150 किलोमीटर की दूरी तक जारी किए जाते हैं। विद्यार्थी मासिक सीजन टिकट के लिए सामान्य वयस्क व्यक्ति के सीजन टिकट के मुकाबले आधा भुगतान करते हैं।
ये भी पढ़ें: Rule Change: अरे वाह! क्या अब UPI से कर सकेंगे 5 लाख रुपये का लेनदेन? जानें नई लिमिट
संबंधित खबरें
GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
1 hr agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
6 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
7 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
10 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
11 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
11 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines