Pension Scam Alert: बीते कुछ सालों में इंटरनेट ने तेजी से विकास की ओर कदम बढ़ाया है। समय के साथ-साथ हर काम आसान और बस कुछ क्लिक में किया जा सकता है। जहां पुराने समय में हम किसी से बात करने के लिए तार या लेटर का इस्तेमाल करते थे, वहीं अब हम वॉट्सऐप के जरिए कुछ ही सेकेंड में अपना मैसेज कही भी पहुंचा सकते हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं।
खासकर स्कैमर्स इन टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों को ठगने और उनकी पर्सनल जानकारी को चुराने की कोशिश करते हैं। आए दिन हमें कोई न कोई ऑनलाइन स्कैम की खबर मिलती है, जिसमें वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया गया है। अब भारत सरकार ने ऐसे ही एक स्कैम की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि स्कैमर्स वॉट्सऐप के जरिए पेंशनधारकों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस स्कैम से बच सकते हैं।
क्यों हो रहा है स्कैम?
सबसे पहले ये सवाल उठता है कि अचानक से ये स्कैम क्यों चर्चा में आया और क्यों सरकार लोगों को सावधान रहने के लिए कह रही है। यहां हम इन सभी सवालों का जवाब देंगे।
- भारतीय पेंशनधारकों को हर साल अपने जीवन प्रमाण पत्र( Jeevan Pramaan Certificate) को जमा करना होता है और ये समय अब करीब आ रहा है।
- इसके चलते स्कैमर्स अब उन लोगो को निशाना बना रहे हैं, जिनको अपना सर्टिफिकेट सबमिट करना है।
- बता दें कि जीवन प्रमाण पत्र पेंशन जीवन प्रमाण पत्र पेंशन होल्डर के लिए एक जरूरी डाक्यूमेंट है, जिससे इन्हें अपने पेंशन को पाने में मदद मिलती है।
- स्कैमर्स वॉट्सऐप के जरिए पेशनधारकों तो फेक मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें लोगों को अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है और एक लिंक के पर्सनल जानकारी मांगते हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।
- सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (CPAO) ने जानकारी दी है कि ये मैसेज आपकी पर्सनल जानकारी के साथ-साथ बैंक डिटेल्स और फाइनेंशियल री-सोर्स पाने की कोशिश है।
कैसे काम करता है स्कैम?
- स्कैमर्स आपको वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजते हैं और सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हैं।
- इस मैसेज में बताया जाता है कि आपके पुराने जीवन प्रमाण पत्र के कारण आपकी पेंशन को रोका जा सकता है।
- इसके अलावा इस मैसेज में आपको एक लिंक या फॉर्म भी मिलता है, जिसमें बैंक अकाउंट डिटेल या PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी मांगी जाती है।
- अगर आप ये डिटेल भर देते हैं तो स्कैमर्स के पास आपकी जरूरी जानकारी का एक्सेस आ जाता है।
- इसकी मदद से ये आपकी पहचान चुराने के साथ-साथ आपके पैसे को भी लूट सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Saving Schemes : अब राशन के डिब्बे में नहीं छुपाना होगा पैसा, 100 रुपये से सेविंग कर सकती हैं हाउस वाइफ
कैसे रहें सुरक्षित
बता दें कि कोई भी सरकारी कर्मचारी वॉट्सऐप के जरिए आपसे कोई डाक्यूमेंट नहीं मांगेंगे। सरकार ने लोगों को इस स्कैम से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए है, जिसे फॉलो करना मददगार साबित होगा।
- वॉट्सऐप पर आए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और नहीं कोई अटैचमेंट डाउनलोड करें।
- किसी को भी बैंक अकाउंट और PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
- किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या CPAO वेबसाइट की मदद लें।
- अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत इसकी शिकायत NCRP या लोकल पुलिस स्टेशन में करें।
- वॉट्सऐप पर आए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और नहीं कोई अटैचमेंट डाउनलोड करें।
- किसी को भी बैंक अकाउंट और PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
- किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या CPAO वेबसाइट की मदद लें।
- अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत इसकी शिकायत NCRP या लोकल पुलिस स्टेशन में करें।
संबंधित खबरें
यूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
3 hrs agoLPG Aadhaar KYC Last Date: 1 अक्टूबर से बिना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, जानिए घर बैठे केवाईसी करने का तरीका
10 hrs agoRBI Bank Holiday List: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
12 hrs agoOctober 2026 Rules Change: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये 9 बड़े नियम! जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoGold Silver Rate Today: सोना सस्ता हुआ या आज हो गया महंगा; चेक करें सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट
14 hrs agoकच्चे तेल की सप्लाई सुधरी पर ब्रेंट अब भी $100 पार, जानिए किन देशों में डबल हुए डीजल के दाम
17 hrs agoNew EPF Rule: बेसिक सैलरी 20,000 है तो कितना कटेगा PF और कितना जाएगा पेंशन में? जानिए नया नियम
18 hrs agoRailway New Rule : 1 अक्टूबर से बिना ओरिजिनल ID के ट्रेन सफर पड़ेगा भारी! जानिए रेलवे के नए नियम
19 hrs agoCement Price Hike Alert: मकान बनाना होगा अब महंगा, अक्टूबर में प्रति बोरी 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम
1 day agoGold Silver Rate Fall Today: आज और गिर गया सोने चांदी का भाव; दिवाली से पहले कितना सस्ता हुआ सोना; चेक करें लेटेस्ट रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines