News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pension Scam Alert: बीते कुछ सालों में इंटरनेट ने तेजी से विकास की ओर कदम बढ़ाया है। समय के साथ-साथ हर काम आसान और बस कुछ क्लिक में किया जा सकता है। जहां पुराने समय में हम किसी से बात करने के लिए तार या लेटर का इस्तेमाल करते थे, वहीं अब हम वॉट्सऐप के जरिए कुछ ही सेकेंड में अपना मैसेज कही भी पहुंचा सकते हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं।
खासकर स्कैमर्स इन टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों को ठगने और उनकी पर्सनल जानकारी को चुराने की कोशिश करते हैं। आए दिन हमें कोई न कोई ऑनलाइन स्कैम की खबर मिलती है, जिसमें वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया गया है। अब भारत सरकार ने ऐसे ही एक स्कैम की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि स्कैमर्स वॉट्सऐप के जरिए पेंशनधारकों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस स्कैम से बच सकते हैं।
सबसे पहले ये सवाल उठता है कि अचानक से ये स्कैम क्यों चर्चा में आया और क्यों सरकार लोगों को सावधान रहने के लिए कह रही है। यहां हम इन सभी सवालों का जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें – Saving Schemes : अब राशन के डिब्बे में नहीं छुपाना होगा पैसा, 100 रुपये से सेविंग कर सकती हैं हाउस वाइफ
बता दें कि कोई भी सरकारी कर्मचारी वॉट्सऐप के जरिए आपसे कोई डाक्यूमेंट नहीं मांगेंगे। सरकार ने लोगों को इस स्कैम से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए है, जिसे फॉलो करना मददगार साबित होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।