SC on Hindenburg Report: अमेरिका स्थित एक कंपनी की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की दिक्कतें चालू हो गईं। अब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक विशेषज्ञ समिति गठित किए जाने के आदेश हुए हैं और साथ ही बाजार नियामक सेबी से भी रिपोर्ट मांगी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जांच की जाए कि क्या स्टॉक की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है? वहीं, अडानी समूह ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी।
ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘अडानी ग्रुप माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करता है। यह समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप लाएगा। सच्चाई की जीत होगी।’
और पढ़िए – Banking: बैंक कर्मचारियों की हो जाएगी मौज, दो दिन की मिलेगी छुट्टी, लेकिन होगी ये शर्त
कमेटी के बारे में
अडानी समूह की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से उपजे मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया। समिति में छह सदस्य शामिल होंगे, जिसकी अध्यक्षता शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एएम सप्रे करेंगे।
इसके अलावा, SC ने SEBI को जांच करने का निर्देश दिया है कि क्या SEBI के नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ है? क्या स्टॉक की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है? बता दें कि शीर्ष अदालत निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित एक समिति के गठन सहित हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
शीर्ष अदालत ने 17 फरवरी को अपने आदेश को सुरक्षित रखते हुए अडानी-हिंडनबर्ग मामले की पृष्ठभूमि में निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित समिति की नियुक्ति पर केंद्र द्वारा सीलबंद कवर सुझाव को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह चाहती है पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए।
पिछले एक महीने में अदानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में काफी गिरावट आई है। 24 जनवरी की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में समूह द्वारा स्टॉक में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग पर अनैतिक शॉर्ट सेलर के रूप में हमला किया है और कहा है कि न्यूयॉर्क स्थित इकाई की रिपोर्ट झूठ के अलावा कुछ नहीं थी।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
1 hr ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines