SBI ने की खास सर्विस शुरू, अब योनो ऐप से भी खोल सकेंगे बचत खाता; जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

SBI Saving Account via YONO App: देश का सबसे पुराना और बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से अपने NRI ग्राहकों को एक तोहफा दिया गया है। बैंक की ओर से एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की गई है, जो नॉन रेजिडेंट इंडियंस (Non-Resident Indians) को मिनटों में घर बैठे बैंक खाता खोलने की अनुमति देता है। एसबीआई की ओर से NRIs को योनो बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करके सेविंग और करेंट अकाउंट खोलने की अनुमति दे रहा है।
एनआरआई ग्राहकों की ओर से लंबे समय से इस सुविधा को लेकर मांग की जा रही थी, जिसे पूरा करते हुए बैंक ने अनिवासी भारतीय (NRIs), अनिवासी साधारण (NRO) और अनिवासी बाहरी (NRE) के लिए डिजिटल अकाउंट खोलने की अनुमित दी है। इसके तहत वो बैंक के योनो ऐप से अपना बचत और चालू खाता खोल सकते हैं।
एनआरआई अपने नाम पर विदेशी कमाई को बचाने के लिए भारत में एनआरआई खाता खुलवाता है। जबकि, एनआरओ अकाउंट को अपने भारतीय इनकम को मैनज करने के लिए भारत में खुलवाया जाता है। इन कमाई में लाभांश (Dividend), ब्याज, पेंशन, किराया आदि शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: