SBI Launched New Loan Scheme For MSME On Birthday : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज 70 साल का हो गया। इसकी स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। इससे पहले इसे इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता था। इस मौके पर SBI ने छोटे कारोबारियों (MSMEs) के लिए लोन से जुड़ी नई योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत मात्र 15 मिनट में एक लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
कैसे मिलेगा 15 मिनट में एक लाख का लोन
स्टेट बैंक की लोन देने की यह योजना पूरी तरह डिजिटल है। यानी इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बैंक ने इस स्कीम को ‘MSME सहज’ नाम दिया है। यह पूरी तरह से डिजिटल इनवॉइस फाइनेंसिंग सर्विस है। जिस कारोबारी को लोन चाहिए, उसे जरूरी डॉक्यूमेंट बैंक की ऐप योनो (YONO) पर अपलोड करने होंगे। लोन की मंजूरी मिलने के 15 मिनट के अंदर रकम बैंक अकाउंट में आ जाएगी।
15 मिनट में मिलेगा 1 लाख रुपये तक का लोन।
ये डॉक्यूमेंट जरूरी
बैंक ने कहा कि लोन की यह सुविधा SBI के उन्हीं कारोबारियों को मिलेगी जिनके पास GST नंबर होगा। साथ ही उनके पास रजिस्टर्ड सेल्स इनवॉइस भी होने चाहिए। बैंक ने बताया कि इस योजना को लाने का उद्देश्य उन छोटे कारोबारियों को आर्थिक मदद देना है जो पैसों की कमी से अपने कारोबार को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।
इन्हें मिलेगा लाभ
- इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कारोबारी के पास GST नंबर और सोल प्रोप्राइटरशिप फर्म होनी चाहिए।
- कारोबारी का SBI में करंट बैंक अकाउंट होना चाहिए।
SBI का इतिहास : एक के बाद एक कई नाम बदले
स्टेट बैंक की शुरुआत 2 जून 1806 में हुई थी। उस समय इसे बैंक ऑफ कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। करीब 34 साल बाद इसका नाम बदल गया। 15 अप्रैल 1940 को इसका नाम बैंक ऑफ बॉम्बे हो गया। 3 साल बाद फिर नाम बदला। 1 जुलाई 1843 को इसका नाम बैंक ऑफ मद्रास हो गया। यह नाम करीब 78 साल रहा। 27 जनवरी 1921 को इसका नाम फिर बदला और इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया हो गया। आजादी के कई सालों बाद तक इसका नाम यही रहा। 1 जुलाई 1955 को इसका नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हो गया।
7.51 लाख करोड़ रुपये है मार्केट कैप
एसबीआई देश का सबसे बड़ा PSU बैंक है। साथ ही यह दुनिया के बेस्ट बैंकों में से एक है। मौजूदा समय में इसकी देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच और 60 हजार से ज्यादा एटीएम हैं। इसके करीब 45 हजार ग्राहक हैं। इस बैंक का मार्केट कैप 7.51 लाख करोड़ रुपये है। बैंक शेयर मार्केट में लिस्टेड है। अभी इसके एक शेयर की कीमत 842.80 रुपये है। इसके शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 128 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें : Post Office की यह स्कीम महिलाओं के लिए है बेस्ट, 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलेगी इतनी रकम
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
2 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
18 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
19 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
20 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
22 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines