SBI Special Scheme: बढ़ती महंगाई के बीच भविष्य के लिए बचत करना हम सभी के लिए मुश्किल के साथ नामुमकिन सा हो जाता है। हालांकि, फिर भी जैसे-तैसे हम अपनी आमदनी से कुछ पैसा बचा भी लें तो उसे एक अच्छी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। ऐसी जगह हम निवेश करना पसंद करते हैं जहां से हमें भविष्य में अच्छे रिटर्न मिल सके और लोगों को इस तरह के दावे के साथ कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां तरह-तरह की स्कीम भी पेश करती हैं। अगर आप ज्यादा ब्याज दर वाली स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो आप भारतीय स्टेट बैंक की खास स्कीम के बारे में जान सकते हैं।
SBI की खास स्कीम
भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अपने ग्राहकों को खास स्कीम ऑफर करता है। इस स्पेशल स्कीम में करीब 7.90% तक ब्याज दर का फायदा मिलता है। दरअसल, सर्वोत्तम योजना की बात करें हैं जिसमें सबसे ज्यादा ब्याज 7.90% का वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है। आइए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सर्वोत्तम योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
SBI Sarvottam Scheme
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से अमृत कलश (Amrit Kalash) और सर्वोत्तम दो फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) स्कीम को ऑफर किया जाता है। दोनों ही स्कीम अपने आप में खास है। अगर आप बैंक की सर्वोत्तम योजना को अपनाते हैं तो इसमें आपको उच्च ब्याज दर का फायदा हो सकेगा। इस योजना में निवेशक समय से पहले यानी मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की सुविधा नहीं मिल सकती है।
समय से पहले पैसा निकालने पर लगता है चार्ज
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सर्वोत्तम योजना एक नॉन-कॉलेबल स्कीम है। ऐसे में ग्राहकों को समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा नहीं मिलती है। अगर निवेशक द्वारा समय से पहले पैसे निकाल लिए जाते हैं तो उन्हें चार्ज देना पड़ता है।
SBI Sarvottam FD Scheme Benefits
स्टेट बैंक ऑफ इंडिय की सर्वोत्तम योजना सिर्फ 1 या दो साल के लिए है जिससे आप कम समय में ज्यादा फंड का पैसा हासिल कर सकते हैं। अलग-अलग अवधि के साथ पैसा जमा करने पर अलग-अलग प्रतिशत के साथ ब्याज का फायदा मिलता है। इस योजना में निवेश को चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार बनते ही सेंसेक्स उछला, पहली बार रिकॉर्ड 77 हजार के पार पहुंचा
SBI Sarvottam Interest Rate
- सर्वोत्तम योजना में आम जनता को 1 साल की अवधि की एफी पर 7.10 फीसदी ब्याज मिलता है।
- सर्वोत्तम योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल की अवधि की एफी पर 7.60 फीसदी ब्याज मिलता है।
- सर्वोत्तम योजना में आम जनता को 2 साल की अवधि के साथ निवेश करने पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलता है।
- सर्वोत्तम योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल की अवधि के साथ निवेश करने पर 7.90 फीसदी ब्याज मिलता है।
ऐसे मिलेगा ज्यादा ब्याज का फायदा
एसबीआई की ओर से थोक जमा करने पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जाता है। 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के थोक जमा पर जनरल ग्राहक और वरिष्ठ नागरिक दोनों को अलग-अलग ब्याज मिलेगा। 1 साल के लिए 15 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये की एफडी पर 7.82 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को 8.14 फीसदी का फायदा मिलेगा। अगर 2 साल की अवधि के साथ थोक जमा कर रहे हैं तो जनरल ग्राहक को 7.77 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 7.61 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- Pan Card Rule: बच्चों का भी बनाया जाता है पैन कार्ड
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
16 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
18 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
19 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines